मधुपुर/सोनभद्र (मुकेश द्विवेदी)……

सुकृत क्षेत्र में आज भालू के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि महिला जंगल की ओर लकड़ी बिनने जा रही थी तभी अचानक जंगल से निकले भालू ने उस पर हमला कर दिया। घटना में महिला बानो पत्नी नायब उम्र 54 वर्ष निवासी सुकृत को गहरी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भालू की तलाश शुरू कर दी। क्षेत्र में लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जंगल क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।