जे0के0/सोनभद्र……..

SONBHADRA । दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव में रविवार को एक लापता महिला का शव धान के खेत मे सड़े गले व कीड़े लगे अवस्था मे मिला। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच में जुटी हुई है। परिजनों द्वारा बताया जाता है कि बीते दो अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे राजकुमारी 22 पत्नी अमिताभ अपने सास चंपा देवी पत्नी स्व गोबिंद निवासी जाबर के साथ मवेशी बांधने के लिए खेतों में गई हुई थी।
सास पहले आई और बहू पीछे रह गई। सास घर पहुँच कर बहु के इंतजार कर रही थी। देर होने पर सास खेतों की ओर देखने गई। लेकिन नही मिलने पर गांव में खोजबीन की। दो दिनों तक काफी खोजबिन के बाद कोई जानकारी नही मिली तो परिजनों ने शनिवार को लापता का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया। परिजनों के साथ पुलिस खोजबीन में जुटी हुई थी। परिजनों ने रविवार की सुबह आबादी क्षेत्र से पांच सौ मीटर दूर धान की फसल में महिला का शव देखा।
शव सड़े गले व कीड़े पड़े दुर्गंध हालात में मिला। घटना की सूचना पर कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह, एसएसआई सुरेशचंद्र द्विवेदी, कस्बा चौकी इंचार्ज जय शंकर राय, एसआई श्यामलाल यादव अमवार चौकी इंचार्ज सहित मय फोर्स मौजूद रहे। पुलिस ने शव का शिनाख्त कर अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए दुद्धी भेज दिया।
कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला का शव धान के खेत मे सन्दिग्ध परिस्थितियों में मिली है। महिला का शव से दुर्गंध आ रही थी। छत विछत शव को कड़ी मशक्कत कर शिनाख्त करते हुए कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है।
परिजनों द्वारा कोई तहरीर नही मिली है। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी।