डाला/सोनभद्र (गुड्डू तिवारी)……

स्थानीय चौकी क्षेत्र के बारी डाला में पति की डांट से छुब्ध होकर गुरुवार की देर शाम एक अधेड़ महिला ने कपड़े के रस्सी के सहारे लटक कर जान दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
डाला चौकी प्रभारी आशीष कुमार पटेल ने बताया कि डाला बारी में एक महिला नीतू कोल पत्नी फूल चन्द्र कोल निवासी बारी डाला थाना चोपन उम्र करीब 46 वर्ष का पति जिविकोपार्जन हेतू बाहर रहता था, त्योहार पर वह घर आया था। पति के घर आने की सूचना पर कुछ रिस्तेदार मिलने आए थे। लेकिन नीतू की लापरवाही के चलते पति फुलचंद्र डांटने लगा ।
जिससे नाराज होकर घर से कुछ दुर तीन सौ मीटर पर स्थित जंगल में एक पेड़ से लटक कर आत्म हत्या कर लिया। नीतू घर से ढाई बजे निकली थी तीन घंटे बाद तक वापस नही लौटी तो पति खोजने निकला , खोजते खोजते कुछ ही देर बाद लटकता हुआ शव देखकर हक्का बक्का रह गया। शव के लटकने की सूचना आसपास के लोगों ने डाला पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डाला पुलिस ने महिला कास्टेबल की मदद से शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और आवश्यक कार्यवाही में जूट गए।
