चोपन/सोनभद्र (कृपा शंकर पांडेय)…….

असत्य पर सत्य की विजय के आस्था का प्रतीक विजय दशमी का पर्व गुरुवार को बड़े ही धूमधाम से विभिन्न क्षेत्रो में मनायी गयी। चोपन में विजय दशमी के उपलक्ष्य में विशाल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें देर शाम को चोपन में बने रावण का पुतला लोगों के बीच आकर्षक का केंद्र बना रहा। साथ ही समाज कल्याण राज्यमंत्री यूपी सरकार संजीव गोंड चोपन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस दौरान राज्यमंत्री ने सफाई योद्धाओं को सम्मनित किया। बता दे कि चोपन रेलवे रामलीला के रावण का सर चारों तरफ घूमता है जिसके चलते ये आकर्षण का केंद्र होता है जिले में। इसके साथ ही विशेष लाइटिंग और आतिशबाजी भी लोगों को घंटों मेला क्षेत्र में बांधी रहती है। जिसे देखने आस-पास के गांव नगर के लोग की भारी तादाद में भीड़ आती है। रावण के पुतले का दहन रॉकेट से किया जाता है। नाभि में श्री राम द्वारा रॉकेट धनुष से रॉकेट दाग़ रावण का अंत किया गया।

जिसका एक अलग ही रोमांच देखने को मिला। अधिकांश क्षेत्रों में रुक रुक कर हुई बारिश ने खलल ज़रूर डाला। जिससे आयोजन समिति और दुकानदारों के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी थी। लेकिन भगवान ने साथ दिया और लगभग 6 बजे बारिश बंद हुई जिसके बाद कार्यकर्म शुचारु रूप से जारी रहा। हालांकि पुतला दहन होने में समस्या उतपन्न ज़रूर हुई।
