जे0के0/सोनभद्र…….

SONBHADRA । पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा दशहरा/विजयदशमी एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर्व की सुरक्षा व्यवस्थाओं का सतत निरीक्षण को पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था की दृष्टि से मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं दशहरा/विजयदशमी पर्व के अवसर पर निरंतर भ्रमणशील रहकर व्यापक स्तर पर मॉनीटरिंग की गयी।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना रॉबर्ट्सगंज, चोपन, ओबरा एवं अन्य थाना क्षेत्रों का दौरा कर वहां आयोजित दशहरा मेले तथा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। एसपी ने प्रत्यक्ष रूप से स्थिति का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर लगे पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को चौकसी बरतने, शरारती तत्वों पर सतर्क निगरानी रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिये।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्व-त्योहारों पर जनपदवासी निश्चिंत होकर श्रद्धा एवं उल्लास के साथ पर्व मनाएँ, पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क व मुस्तैद है।
