शाहगंज/सोनभद्र (विवेक मिश्रा)…..

जिले में 24 घंटे अनवरत सेवा प्रदाता के रूप में 102 एवं 108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा के कर्मियों ने गुरुवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय में एकत्रित होकर मोहम्मद इकबाल बेग के नेतृत्व में बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ दशहरे का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।
एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और साथ ही एक संकल्प के रूप में मरीज के निरंतर सेवा में लगे रहना एवं किसी भी परिस्थिति में इन्हें तय समय के भीतर संदर्भित सरकारी अस्पताल पहुंचने का कार्य पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक करते रहना है इस दौरान सभी ईएमटी और पायलट उपस्थित रहे। वास्तव में उत्तर प्रदेश सरकार की सरकारी निशुल्क एंबुलेंस सेवा ग्रामीण अंचलों में महज एक कॉल पर पहुंच जाया करती है ऐसे में यह सेवा किसी वरदान से कम नहीं है