• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. मंडल में आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला हुई संपन्न

JK Gupta by JK Gupta
September 30, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चोपन/सोनभद्र (कृपा शंकर पांडेय)….


चोपन मंडल के एक लाज में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला संपन्न हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश मिश्रा के द्वारा बताया गया कि आत्मनिर्भर भारत को किस प्रकार से जन जागरण के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाना है और विदेशी सामानों का बहिष्कार कर स्वदेशी सामानों का उपयोग करके इस देश को आगे बढ़ाना है ।

श्री मिश्रा ने कहा कि अमेरिका जैसा तानाशाही वाला देश जो अपने देश के सामानों को विश्व के बाजारों में बेचता था और किसी भी देश की इच्छा हो ना हो वह मजबूरी में अमेरिका का सामान बेचना पड़ता था लेकिन भारत आज उसे स्थिति में खड़ा है कि अमेरिका द्वारा जबरदस्ती अपने देश के उत्पादों को भारत में बेचने का जब इच्छा हुआ तो भारत के प्रधानमंत्री ने इसका पुरजोर विरोध किया भले ही अमेरिका भारत पर 50% टैरिफ लगाए हो लेकिन अब यह देश किसी के आगे झुकने वाला नहीं है साथ में श्री मिश्रा ने आगामी शिक्षक एमएलसी एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में जो वोटर नहीं बन पाया है ।

ऐसे स्नातक पूर्ण कर चुके युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में वोटर बनाकर फिर से एकबार भाजपा का परचम लहराना है, इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय केसरी, जिला पंचायत क्षेत्र जुगैल जिला पंचायत प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, जिला कार्य समिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष उज्जवल पांडेय, चोपन मंडल प्रभारी अशोक मौर्य, मुरली दत्त पाठक, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन विकास चौबे ने किया ।

Previous Post

म्योरपुर. इंटर की छात्रा बनी एक दिन की थानेदार, फरियादियों की सुनी समस्या

Next Post

अनपरा. किराना सामान लेने गए युवक संग मारपीट मामले में कोर्ट के आदेश पर एससी एसटी के तहत मुकदमा दर्ज

Next Post

अनपरा. किराना सामान लेने गए युवक संग मारपीट मामले में कोर्ट के आदेश पर एससी एसटी के तहत मुकदमा दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार
  • सलखन. जिला जेल में निरुद्ध संदिग्ध परिस्थितियों में एनडीपीएस कैदी की मौत से हड़कंप

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.