• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. इंटर की छात्रा बनी एक दिन की थानेदार, फरियादियों की सुनी समस्या

JK Gupta by JK Gupta
September 30, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

म्योरपुर/सोनभद्र (संदीप अग्रहरी)……


मंगलवार को थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे के नेतृत्व में राजा चंडोल इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राएं को मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत म्योरपुर थाने पर पहुंची। जहां सरकार के जरिए चलाएं जा रहे योजनाओं के संबंध में उन्हें जानकारी दी गई और इंटरमीडिएट की छात्रा सुमित्रा कुमारी को एक दिन के लिए म्योरपुर थाना प्रभारी बनाया गया।इसके पूर्व नारी सुरक्षा, नारी शक्ति, नारी स्वालंब के संबंध में छात्राओं को जागरूक किया गया।

साथ ही साथ उनके सुरक्षा के लिए सरकारी हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1076, 1098, 181, 102, 108, 1930 के संबंध में संपूर्ण जानकारी दी गई, पंपलेट का वितरण किया गया। थाना प्रभारी बनने के बाद सुमित्रा कुमारी ने कार्यालय महिला मिशन शक्ति केंद्र के संबंध में जानकारी ली।

मिशन शक्ति केंद्र के संबंध में बताया गया। उन्होंने महिला शक्ति केंद्रों में मौजूद में रजिस्टर का अवलोकन किया। जनसुनवाई के दौरान आने वाले फरियादियों की समस्या को सुना गया और उसके निस्तारण का उन्हें भरोसा दिलाया गया।

थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों से परिचित करवाया। इस मौके पर लिलाशी चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह, लिलासी ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रही।

Previous Post

डाला. पेंशनरों को एल एम बी 10 सुविधा बरकरार रखे जाने को लेकर सौंपा ज्ञापन

Next Post

चोपन. मंडल में आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला हुई संपन्न

Next Post

चोपन. मंडल में आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला हुई संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार
  • सलखन. जिला जेल में निरुद्ध संदिग्ध परिस्थितियों में एनडीपीएस कैदी की मौत से हड़कंप

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.