डाला/सोनभद्र (गुड्डू तिवारी)……
__समाज कल्याण राज्य मंत्री को अपना दल एस के प्रदेश उपाध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री व ओबरा विधायक संजीव कुमार गोंड़ के आवास पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लि. के सेवानिवृत्त पेंशनरों को एल एम बी 10 जीवनोपयोगी सुविधा को सुरक्षित रखने की मांग को लेकर अपना दल एस पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा।
अपना दल एस युवा मंच प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पटेल दयालु के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि राज्य विद्युत उत्पादन निगम लि. के हजारों पेंशनरों को इसका लाभ मिलना चाहिए क्योंकि उन्होंने जीवन का स्वर्णिम समय विद्युत उत्पादन को दिया।इन पेंशनरों ने नौकरी करते समय प्रदेश की रोशनी को महत्व दिया। राख, धूल और जोखिमभरी परिस्थितियों में कार्य कर इन्होंने यह सुनिश्चित किया कि घर-घर में उजाला पहुंचे और उद्योग व कृषि कभी अंधकारमय न हों।उनके बलिदान से ही आज उत्तर प्रदेश विद्युत उत्पादन आत्मनिर्भर बना है। सेवानिवृत्त पेंशनरों को एल एम बी 10 सुविधा उनके घरों में मीटर लगाकर मिलती थी ।
जो बिजली का कनेक्शन नहीं बल्कि उनके जीवन के सम्मान और सम्मान-पत्र का प्रतीक है। इस सुविधा को छीना जाना नैतिकता और सम्मान को ठेस पहुंचाना होगा।अधिकतर पेंशनर गंभीर श्वसन रोग, अस्थमा एवं हृदय सम्बंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं।ऐसे में मीटर लगाना और अतिरिक्त बोझ डालना उनके जीवन की अन्तिम साधना भी छीन लेने जैसा है। मीटर लगाने का संभावित दुष्प्रभाव यदि वर्तमान प्रस्ताव लागू किया गया तो पेंशनरों में असंतोष और अवसाद की स्थिति बनेगी लिहाजा एल एम बी 10 योजना के घरों में मीटर लगाने का कोई कार्य न किया जाए।
ज्ञापन लेकर राज्य मंत्री ने कहा की न्याय दिलाने के लिए पूरा प्रयास करूंगा।इस दौरान महताब आलम ,संतोष कनौजिया ,शरीफ खान, गुलाम , बाबी,अनीश अंसारी,राम विरंजन मौजूद रहे।