• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शाहगंज. कक्षा 12 की छात्रा बनी थानाध्यक्ष

JK Gupta by JK Gupta
September 30, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
239
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शाहगंज/सोनभद्र (विवेक मिश्रा)…..


__अभिलेखों के रखरखाव एवं वाहन चेकिंग दी जानकारी साथ ही जन चौपाल में हुई शामिल

मुख्यमंत्री द्वारा मिशन शक्ति फेस-5 के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान के तहत आज स्वतंत्रता सेनानी श्रीमती रामकली देवी इंटर कॉलेज, अमउड़ शाहगंज, जनपद सोनभद्र की कक्षा-12 की छात्रा आकांक्षा पटेल को 1 दिन के लिए थाना प्रभारी शाहगंज बनाया गया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक शाहगंज राजेश सरोज, प्रभारी चौकी शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक तेज बहादुर राय सहित समस्त पुलिस बल द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रा थाना प्रभारी आकांक्षा पटेल द्वारा थाने का निरीक्षण किया गया एवं अभिलेखों के रखरखाव की समीक्षा की गई।थाना परिसर में उपस्थित जनता की समस्याओं को सुना गया तथा उनका निस्तारण किया गया, ग्राम छोटकापुर में जन चौपाल कर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया गया। साथ ही शाहगंज कस्बा हनुमान तिराहा पर वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

इस आयोजन में प्रभारी चौकी कस्बा शाहगंज अजय श्रीवास्तव द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया, कार्यक्रम में थाना शाहगंज क्षेत्र के तमाम संभ्रांत एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें, इस सराहनीय पहल की स्थानीय जनता द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।

Previous Post

डाला. महाष्टमी को वैष्णो मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, मां के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

Next Post

डाला. पेंशनरों को एल एम बी 10 सुविधा बरकरार रखे जाने को लेकर सौंपा ज्ञापन

Next Post

डाला. पेंशनरों को एल एम बी 10 सुविधा बरकरार रखे जाने को लेकर सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार
  • सलखन. जिला जेल में निरुद्ध संदिग्ध परिस्थितियों में एनडीपीएस कैदी की मौत से हड़कंप

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.