• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डाला. महाष्टमी को वैष्णो मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, मां के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

JK Gupta by JK Gupta
September 30, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

डाला/सोनभद्र (गुड्डू तिवारी)……


__सूबे के राज्य मंत्री ने सपरिवार किया दर्शन पूजन

शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर मंगलवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर मां वैष्णो शक्तिपीठ धाम अपने पैतृक गांव में सूबे के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने सपरिवार विधि-विधान से माता रानी के दर्शन-पूजन किए इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ रही।

राज्य मंत्री ने कहा कि शारदीय नवरात्रि पर्व के महाअष्टमी को सपरिवार मां के चरणों का आशीर्वाद लेकर समस्त जगत कल्याण की कामना किया प्रदेश के प्रत्येक परिवार की खुशहाली, राष्ट्र की उन्नति और हर नागरिक की सुरक्षा व स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश कि उपलब्धियां बढ़ें और अर्थव्यवस्था सशक्त बने यही मेरी मां से कामना है। मंदिर के प्रधान पुजारी श्रीकांत तिवारी ने बताया कि सुबह आरती के बाद दर्शन के लिए लिए पट खुलते ही कतार में खड़े भक्तों ने आठवें स्वरुप मां महागौरी का दर्शन कर जयकारा लगाया।

सुबह मंगला आरती के बाद से ही दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हो गया जो दिन भर घंटा और घड़ियाल की गूंज के साथ चलता रहा। दूर-दूर से पहुंचे भक्तों ने हाथ में चुनरी, माला,फूल, प्रसाद लेकर मंदिर में विराजमान मां महाकाली ,महागौरी,महालक्ष्मी व आठवें स्वरूप महागौरी का दर्शन कर मन्नतें मांगी ।भीड़ को देखते हुए मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त रहा।

Previous Post

चोपन. कक्षा 8 की छात्रा बनी जुगैल थाना प्रभारी

Next Post

शाहगंज. कक्षा 12 की छात्रा बनी थानाध्यक्ष

Next Post

शाहगंज. कक्षा 12 की छात्रा बनी थानाध्यक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार
  • सलखन. जिला जेल में निरुद्ध संदिग्ध परिस्थितियों में एनडीपीएस कैदी की मौत से हड़कंप

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.