अनपरा/सोनभद्र (उमेश सिंह)…..
__आरोप है कि मई माह में सामाग्री खरीदने के दौरान मनबढ़ो ने लाठी-डंडे से मारकर जंगल में फेंका

अनपरा थाना अंतर्गत अनपरा नगर पंचायत के पश्चिमी परासी निवासी युवक संघ कथित दिए गए न्यायालय में तहरीर अनुसार बीते मई माह में रेनुसागर मोड स्थित किराना दुकान से सामान खरिदने के दौरान नगर के ही कुछ मनबढ़ो ने लाठी-डंडे से मारपीट कर जंगल में फेंक फरार हो गए थे।
मामले में स्थानीय थाने सहित सोनभद्र एसपी के यहां न्याय न मिलने पर न्यायालय की शरण में जाने बाद कोर्ट के आदेश पर सभी पर एससी एसटी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस के सरगर्मी से तलाश करने पर सभी फरार बताए जा रहे हैं।
अनपरा थाना क्षेत्र के पश्चिमी परासी निवासी दिलीप बैसवार पुत्र बासदेव उम्र करीब 33 वर्ष ने तहरीर में बताया कि बीते 1 मई 2025 को समय करीब 9:30 बजे रात्रि को रेनुसागर मोड़ स्थित किराना दुकान पर राशन खरीदने गया था पुरानी रंजिश को लेकर पहले से घात लागए बैठे कृष्णा यादव, राजेश, बंशी, विनय, शत्रुघ्न सभी निवासी उपरोक्त पते ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की राड से मारकर पैर तोड़ दिए और अधमरा समझकर जंगल मे फेक दिया ।
जब होश आया तो किसी तरह घर पहुचने पर पूरी घटना कि जानकारी चचेरे भाई को दी। भाई ने विलंब न करते हुए तत्काल जयंत नेहरू शताब्दी अस्पताल सिंगरौली मध्यप्रदेश में उपचार हेतु भर्ती कराया 13 दिन अस्पताल में उपचार बाद अनपरा थाने पहुचने पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद शिकायती पत्र दिया ।
लेकिन स्थानीय पुलिस ने शांतिभंग की धारा में चालान की कार्यवाई कर खानापूर्ति कर दिया । रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से सोनभद्र एसपी को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया कोर्ट के आदेश पर पांचो के खिलाफ मारपीट सहित एससी-एसटी के तहत मुकदमा दर्ज हुआ।