• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक रावण दहन की भव्य तैयारी जोरो

JK Gupta by JK Gupta
September 26, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
49
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अनपरा/सोनभद्र (उमेश सिंह)……


__हिंडालको रेनुसागर में विशाल रावण के पुतले की लंबाई 65 फ़ीट

हिंडालको इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, रेनुसागर में यूनिट हेड आर पी सिंह के मार्गदर्शन में इस वर्ष भी 2 अक्टूबर को दशहरा पर्व की भव्य तैयारियाँ पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ चल रही हैं। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

उक्त आशय की जानकारी श्री रेनुसागर रामलीला समिति के अध्ययन नवींद्र पाठक ने बताया कि आदित्य बिड़ला इंटर मीडिएट कालेज रेनुसागर के मैदान में विशाल रावण के पुतले का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी ऊँचाई लगभग 65 फीट होगी। जिसको बनाने में दो दर्जन से अधिक कर्मचारी लगे है। आयोजन समाज को यह संदेश देता है कि बुराई चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अंततः अच्छाई की ही विजय होती है।

स्थानीय कलाकारों की भागीदारी से मुख्य आकर्षण रामलीला मंचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम में रहेगा लक्ष्मण-मेघनाद संबाद ,राम -रावण युद्ध,मेघनाद बध, रावण बध ,जब रावण मृत्युशय्या पर होता है, तब भगवान श्रीराम लक्ष्मण को यह आदेश देते हैं कि वे रावण से नीति और ज्ञान की शिक्षा लें। लक्ष्मण पहले रावण के सिर की ओर खड़े होकर उपदेश माँगते हैं, लेकिन रावण कुछ नहीं कहता।

जब श्रीराम पुनः लक्ष्मण को निर्देश देते हैं कि वे रावण के चरणों की ओर खड़े होकर विनम्रता से ज्ञान प्राप्त करें, तब रावण अपने अंतिम समय में अमूल्य जीवन दर्शन और राजनीति की बातें बताता है।तत पश्चात रावण दहन आतिशबाज़ी का कार्यक्रम होगा।हिंडालको प्रबंधन की ओर से बताया गया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को प्रबल करता है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी सशक्त बनाता है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं और आगंतुकों की सुविधा हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं। सभी रेनुसागर वासियों एवं समीपवर्ती क्षेत्रों के नागरिकों से आग्रह किया जाता है कि वे सपरिवार इस आयोजन में पधारें और बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व का हिस्सा बनें।इस अवसर पर रोहित सक्सेना,संजीव श्रीवास्तव एवं सदानन्द पांडेय ने रावण के पुतले से सम्बंधित जानकारी साझा की।

Previous Post

सलखन. नये एमपैक्स गठन हेतु कार्ययोजना की बैठक हुई सम्पन्न

Next Post

एशिया कपमें पहली बार फाइनल में आमने सामने भारत-पाकिस्तान, कौन मारेगा बाजी?

Next Post
एशिया कपमें पहली बार फाइनल में आमने सामने भारत-पाकिस्तान, कौन मारेगा बाजी?

एशिया कपमें पहली बार फाइनल में आमने सामने भारत-पाकिस्तान, कौन मारेगा बाजी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.