• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. BREKING: घोरावल के मुख्खा फाल पिकनिक स्पॉट पर पानी के तेज बहाव में तीन लोग बह गए

JK Gupta by JK Gupta
September 22, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
336
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जे0के0/सोनभद्र………


__बीते देर शाम तक पिकनिक मना रहे थे कुछ लोग

Sonbhadra । घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मुक्खा फाल में 5 युवक पानी की तेज धारा में बह गए। दो युवक किसी तरह तैर कर बाहर निकल आए लेकिन 3 युवक पानी की तेज धार में बह गए। पहली घटना में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिरधी गांव निवासी राहुल पटेल (22) पुत्र परमेश्वर पटेल और इन्द्रजीत पटेल उर्फ रोहित (23) पुत्र स्व राम अचल पटेल और बढ़ौली गांव निवासी शिवम और विशाल रविवार को पिकनिक मनाने के लिए मुक्खा फाल पर गए थे।

देर रात तक सभी लोग वहां पानी से घिरे टीले पर पिकनिक मनाते रहे। उधर जलप्रपात से जुड़े बेलन नदी में जल स्तर बढ़ने लगा तो पास के बेलन बीयर बांध के फाटक खोल दिए गए। अचानक आई पानी की तेज धारा की चपेट में आकर चारो पानी में बहने लगे। शिवम और विशाल किसी तरह तैर कर बाहर निकल गए, लेकिन राहुल और इंद्रजीत तेज धारा में बह गए। ग्राम मधका के ग्राम प्रधान गोविंद सिंह को घटना का पता चला तो उन्होंने संबंधित लोगों को सूचना देकर बेलन बीयर बांध के फाटक को बंद करवाया।

घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप वर्मा पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पानी में बहे दोनों युवकों की तलाश ग्रामीणों के सहयोग से शुरू किया। खबर लिखे जाने तक दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है। इंद्रजीत अपने माता का इकलौता बेटा है, उसके पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है। राहुल दो भाइयों में बड़ा है। वहीं दूसरी घटना में शनिवार को मरुवट(शिवद्वार) निवासी श्रीराम पुत्र गोटई (45) जो गांव के कुछ लोगों के साथ कुछ काम से शनिवार को ग्राम परसिया गये थे, वापस आते समय मुक्खा फॉल में पानी का बहाव तेज होने के कारण बहकर लापता हो गया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप वर्मा ने बताया कि गोताखोरों की मदद से तीनों युवकों की तलाश की जा रही है।

Previous Post

चूर्क. स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान

Next Post

China Masters final : चिराग और सात्विक की जोड़ी को महज 45 मिनट में मिली हार, खिताब जीतने का सपना टूटा

Next Post
China Masters final : चिराग और सात्विक की जोड़ी को महज 45 मिनट में मिली हार, खिताब जीतने का सपना टूटा

China Masters final : चिराग और सात्विक की जोड़ी को महज 45 मिनट में मिली हार, खिताब जीतने का सपना टूटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.