Last Updated:
सात्विकसैराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को चीन मास्टर्स फाइनल में सियो सेउंग जे और किम वोन हो ने 21-19, 21-15 से हराया. भारतीय जोड़ी को महज 45 मिनट में हार मिली.
सात्विक-चिराग की जोड़ी चाइना मास्टर्स फाइनल में हारी.नई दिल्ली. भारत की स्टार बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसैराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को एक बार फिर से फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है. विश्व चैंपियन सियो सेउंग जे और किम वोन हो ने एशियाई चैंपियन सात्विक और चिराग को फाइनल में 21-19, 21-15 से हराकर चीन मास्टर्स बीडब्ल्यूएफ सुपर-750 खिताब जीता. रविवार को शेनझेन में हुए इस मुकाबले में दुनिया की सबसे बेहतरीन डिफेंस और टॉप अटैकिंग जोड़ी के बीच हुए हाई स्टेक्स फाइनल में कोरियाई खिलाड़ियों ने आक्रामक भारतीय जोड़ी को 45 मिनट के मुकाबले में काबू में कर लिया.
सियो सेउंग जे ने लगातार दूसरी बार चीन ओपन खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया. भारतीय जोड़ी इस साल एक भी खिताब जीतने में असफल रही और दो सप्ताह में दूसरा फाइनल हार गई. सात्विक-चिराग ने शुरुआत में नेट पर कोरियाई खिलाड़ियों पर दबदबा बनाया. 6-7 से पीछे चल रहे भारतीय जोड़ी ने सात अंकों की बढ़त के साथ 14-7 तक पहुंच गए. सियो और किम ने जोरदार वापसी की तेजी से पांच सीधे अंक हासिल करते हुए अंतर को 13-14 तक कम कर दिया. पहले गेम में हार के बाद भारतीय खिलाड़ी हिल गए. दूसरे गेम में भारतीय खिलाड़ी 13-15 तक करीब रहे. इसके बाद, विश्व चैंपियनों ने अंतर को बढ़ाया और दूसरा गेम 21-15 पर जीत लिया.
Back to Back Silver, but shining bright! 🏸✨
Satwik & Chirag fought hard but fell 19-21, 15-21 against Kim Won Ho & Seo Seung Jae in the #ChinaMasters2025 final. 👏Satwik-Chirag’s second straight Runners-Up finish in 2025. Two finals in two weeks, consistency, grit & fire on… pic.twitter.com/GeHbEHM06w
