• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 16, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. मानदेय. भुगतान और संसाधनों की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का प्रदर्शन

JK Gupta by JK Gupta
May 5, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी…..


मानदेय भुगतान समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने खंड विकास अधिकारी दिनेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी समस्याओं से को बताया। इस पर खंड विकास अधिकारी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

ज्ञापन में ग्राम रोजगार सेवकों ने बताया कि विकास खंड सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि 7 मई से 21 मई तक प्रतिदिन कम से कम 40 परिवारों के आवासों का जनगणना सेल्फ एन्यूमरेशन के तहत 33 बिंदुओं पर स्थलीय सत्यापन किया जाए। कर्मचारियों ने बताया कि यह पूरा कार्य स्मार्टफोन के माध्यम से किया जाना है, जिसके लिए मोबाइल फोन और इंटरनेट डाटा की अनिवार्य आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में उनके पास न तो पर्याप्त संसाधन हैं और न ही आर्थिक स्थिति ऐसी है कि वे स्वयं इन व्यवस्थाओं को कर सकें। ग्राम रोजगार सेवकों ने यह भी आरोप लगाया कि मनरेगा से जुड़े कर्मियो जिनमें ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक एवं अन्य कर्मचारी शामिल हैं का पिछले आठ महीनों से मानदेय भुगतान नहीं हुआ है।

इससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि जनगणना 2027 के कार्य को सुचारू रूप से कराने के लिए प्रत्येक कर्मी को एक-एक स्मार्टफोन एवं डाटा की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, साथ ही लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

इस मौके पर ग्राम रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, अजय, नंदलाल, ज्ञानदास, हृदय नारायण यादव, विजय, अमृतलाल, रविन्द्र कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. मेडिकल कॉलेज की लिफ्ट बंद होने पर डीएम सख्त, स्पष्टीकरण तलब

Next Post

दुद्धी. शपथ ग्रहण करते ही एक्शन में दिखे नामित सदस्य, गली की खराब सड़क के निर्माण होने की कवायत शुरू

Next Post

दुद्धी. शपथ ग्रहण करते ही एक्शन में दिखे नामित सदस्य, गली की खराब सड़क के निर्माण होने की कवायत शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी
  • चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
  • करमा. Breaking; मिनी ट्रक और बाइक आमने सामने जोरदार टक्कर, दो गम्भीर
  • म्योरपुर. कुशमहा में कुश्ती का महासंग्राम, 20 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम; गाजीपुर के अर्जुन यादव ने आखिरी दांव में मारी बाजी
  • रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी

by J K Gupta
August 16, 2026
0

@जे0 के0...... SONBHADRA। माची थाना क्षेत्र के बांकी गांव में रविवार की भोर एक नवयुवक गंभीर रूप से घायल और...

Read moreDetails

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
by Admin
August 16, 2026
0

उत्तराखंड के चमोली जिले में सुरंग हादसे के चौथे दिन रविवार को भी दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी रही।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio