चूर्क/सोनभद्र (संजय सिंह)…….

विकासखंड राबर्ट्सगंज अन्तर्गत चुर्क मंडल के सहिजन कला में चंदिका देवी मंदिर परिसर में भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव के नेतृत्व में सोमवार को स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें ने ग्रामीणों के साथ साफ-सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही लोगों को साफ सफाई रखने की अपील की शुरुआत गांव की गलियों में झाड़ू लगाकर और सफाई करके की गई पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष सहित सभी सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वयं हाथों में झाड़ू उठाकर श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया।
भाजपा पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि जीवन का हिस्सा होना चाहिए।
साफ-सफाई से न केवल गांव सुंदर बनता है। बल्कि बीमारियों से भी बचाव होता है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। जैसे कि कूड़े का सही निपटान, हाथ धोने की आदत, साफ पानी का उपयोग और शौचालय का नियमित उपयोग करने के लिए जागरूक किया इस दौरान हौसला पाण्डे निर्मल जयराम वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे