चूर्क/सोनभद्र (संजय सिंह)……

चुर्क नगर स्थित वार्ड नंबर 7 रामलीला मैदान में कल देर शाम मुकुट पूजन के साथ रामलीला मंचन के लिए मुख्य अतिथि राजेश द्विवेदी वरिष्ठ कांग्रेस नेता,भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप चौबे,रामलीला समिति के महामंत्री ओम प्रकाश यादव ने सर्व प्रथम मंच पर फीता काट विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद मुकुट पूजन कर आरम्भ कराया गया रामलीला समिति के सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों को बैज लगाकर माल्यार्पण के साथ अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

रामलीला के कलाकार सोनभद्र के ही निवासी हैं चुर्क नगर में 1954 से लगातार चल रही रामलीला के परम्परा को कायम रखने के लिए चुर्क नगर और चुर्क क्षेत्र वासियों के सहयोग से 2016 से लगातार राम विवाह वाले दिन एक गरीब कन्या का शादी कराई जाती है।
इस उद्घाटन के अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पटेल,अवध नाथ दुबे,हौसला प्रसाद पांडे,अखिलानंद सिंह,रामशरण गुप्ता,धर्मेंद्र मित्तल,राजेश जैन,रविंद्र चौबे,सुंदर जायसवाल,संजय जैन,धनंजय दुबे, दीपचंद महतो,निर्मल कुमार,कैलाश तिवारी,रामकुमार कनौजिया, जयराम वर्मा, हिमांशु खत्री,सक्रिय सदस्य गोपाल केसरी भारी संख्या में सुरक्षा ब्यवस्था में लगे चुर्क चौकी पुलिस एवं ग्रामीण महिलाएं पुरुष बच्चे,इत्यादि पदाधिकारी मौजूद रहे