बीजपुर/सोनभद्र (रामबली मिश्रा)…
__दो बच्चो के सर से उठा मां का साया, मां को याद कर रो-रो कर बच्चो का बुरा हाल

स्थनीय थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत बीजपुर के टोला पुनर्वास में रविवार शाम को एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली । प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका पत्नी आशीष कुमार उम्र 25 वर्ष किसी बात से क्षुब्ध होकर अपने रूम में पंखे में साड़ी के फंदे से लटक गई। उस समय घर पर कोइ नही था, बच्चे बाहर खेल रहे थे। किसी काम से रिस्तेदारी की आई ननद घर में गई तो देखी की भाभी फंदे से लटक रही है।
यह दृश्य देख ननद के पाव तले जमीन खिसक गई। चीख पुकार सुन आसपास के लोगो की मौके पर भिड़ जुट गई। सूचना पर घर के अन्य परीजन मौके पर पहुंच कर लोगो ने फांसी के फंदे से उतार कर आनन- फानन में रिहंद धनवंतरी चिकित्साल्य ले गए जहां डाक्टर जाचोपरांत मृत घोषित कर दिए। मौत की खबर सुन परिजनो में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।
सूचना पाकर कर विवाहिता के माईका पक्ष के लोग देर रात मौके पर पहुंच गए।मृतिका का माईका डिबुलगंज अनपरा में है। मृतिका अपने पीछे दो पुत्र छोड़ गईं पहला पुत्र प्रिंस 6 वर्ष व दूसरा प्रियांसु 4 वर्ष का है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया की मृतिका के पति आशीष कुमार के तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई कर शव पोस्ट मार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा की मौत कैसे हुई है।