• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शाहगंज. जन समस्याओं के निस्तारण में मीडिया और नागरिकों का सहयोग अपेक्षित– राजेश सरोज

JK Gupta by JK Gupta
September 22, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
74
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शाहगंज/सोनभद्र (विवेक मिश्रा)……


नवागत थाना प्रभारी राजेश कुमार सरोज व चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बीते सांयकाल पुलिस चौकी परिसर में मीडिया से शिष्टाचार भेंट की । इस मौके पर थाना प्रभारी राजेश कुमार सरोज एवं पुलिस चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से क्षेत्रीय जनसमस्याओं एवं भौगौलिक परिवेश की जानकारी ली। श्री सरोज ने कहा कि किसी भी तरह की जनसमस्याओं के निस्तारण में मीडिया के साथियों एवं गणमान्य नागरिकों का समर्थन और सहयोग अपेक्षित है।

उन्होंने आगामी सन्निकट त्योहारों शारदीय नवरात्र, विजया दशमी और दीपावली के मद्देनजर शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में सभी त्यौहार सकुशल संपन्न हो इस पर भी चर्चा की। आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों पर पैनी नजर रखी जाएगी। ऐसे असामाजिक तत्वों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जायेगा।

चौकी प्रभारी श्री श्रीवास्तव ने कहा कि त्योहारों के दौरान जुलूस या काफिले में शामिल युवाओं को अपने जोश में होश नहीं खोना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रेम, परस्पर और सौहार्द पूर्ण वातावरण में सभी त्यौहारों का आनंद उठाएं। बाकी शांति और सुरक्षा की व्यवस्था में हर पल सदैव पुलिस नागरिकों के लिए तत्पर रहेगी।

इस मौके पर संतोष कुमार नागर, सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, विवेकानंद मिश्रा, मोहम्मद सेराज हुसैन, डॉ रमेश कुमार कुशवाहा,सत्य प्रकाश मिश्रा एवं पंकज कुमार केसरी के अलावा अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

Previous Post

सोनभद्र. “Mission Shakti” 5 के तहत पुलिस की तरफ से भव्य बाइक रैली का आयोजन

Next Post

बीजपुर. संदिग्ध परिस्थि में विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत

Next Post

बीजपुर. संदिग्ध परिस्थि में विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.