बीजपुर/सोनभद्र (रामबली मिश्रा)….

इलाके के मंदिरों में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन श्रद्धालुओं के आस्था का सैलाब उमड़ा रहा।जरहा अजीरेश्वर मंदिर,बेड़ियां हनुमान मंदिर, सिरसोती शिव मंदिर,एन टी पी सी शिव मंदिर, सेवकाडाड, अनजानी, बकरिहवा के देवी मंदिरों में सोमवार की सुबह से ही दर्शनार्थियों की भीड़ आदि शक्ति मां दुर्गा की पूजा अर्चना के लिए लगी रही।श्रद्धालुओं ने आदि शक्ति के दरबार में फल,फूल,मिष्ठान,चुनरी नारियल चढ़ाकर पूजा अर्चना की और शीश नवाकर परिवार समाज के लिए सुख, संब्रिद्धि की कामना की।
प्रथम दिन ब्रत धारण करने वाले श्रद्धालुओं ने बिधी विधान से पूजा अर्चना की वही अपने मन की मुराद पूरा होने के लिए नव दिन का कठिन तपस्या वाला व्रत धारण कर कलश स्थापन के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ के अनुष्ठान को शुरू किया।
बेड़ियां हनुमान मंदिर के पुजारी आचार्य अनूप शुक्ला ने बताया कि नौ दिन कलश स्थापित कर कर आदि शक्ति मां दुर्गा के चरित्र का पाठ विधि विधान से करता हैं तो निश्चित ही मां दुर्गा अपने भक्त के मन की मुराद पूरी होती है।चारों ओर घंटा घड़ियाल पूजा पाठ मंत्रोच्चार और मां के जयकारे की गूंज से समूचे इलाके का माहौल भक्ति मय हो गया।