बीजपुर/सोनभद्र (रामबली मिश्रा)……

विगत माह में सिरसोती के नकटू में हुयी सड़क दुर्घटना में घायल रामलल्लू की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद मृतक की पत्नी प्रभावती ने स्थानीय पुलिस को शनिवार की देर सायं तहरीर देकर बताया कि विगत 21 अगस्त को वो अपने पति के साथ एनटीपीसी कालोनी जा रही थी तभी नकटू पट्रोल पंप के पास अचानक उसके पति के मोबाइल की घण्टी बजने लगी तो मेरे पति ने फोन उठाने के लिए मोटरसाइकिल साइड में खड़ी करने लगे तभी सामने से तेज व लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए प्रमोद कुमार पुत्र रामलखन निवासी डोडहर आ रहे थे तभी अचानक उनकी बाइक के सामने गाय आ गयी जिसे बचाने के चक्कर मे उसने अपनी बाइक से हमारी खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे मेरे पति रामलल्लू को सिर में गंभीर चोट आ गई उन्हें रिहंद चिकित्सालय ले जाया गया डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रैफर कर दिया गया बैढन स्थित ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।तहरीर मिलने के बाद पुलिस बाइक चालक प्रमोद के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही कर जांच में जुट गयी।