सलखन/सोनभद्र (बद्री प्रसाद)….
__22 सितंबर सोमवार से प्रारंभ होगी आदर्श गुरमा की श्रीरामलीला, तैयारियां पूर्ण
__श्रीरामलीला रंगमंच से श्रीराम विवाह के दिन गरीब-निरीह निर्धन कन्याओं का विवाह होना सुनिश्चित

प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी काफी वर्षों से चली आ रही आदर्श गुरमा की भव्य ऐतिहासिक श्रीरामलीला का सफल मंचन 22 सितंबर दिन सोमवार से प्रारंभ होगा।श्रीरामलीला के पहले दिन मुकुट पूजा तथा नारद मोह कार्यक्रम के पाठ का विधि-विधान तथा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया जाएगा।
बताते हैं कि आदर्श गुर्मा की श्रीरामलीला सीमेंट फैक्ट्री गुरमा की स्थापना के बाद से ही प्रारंभ हुई थी जो आज तक अनवरत प्रत्येक वर्ष बिना रोक-टोक बाधा के सकुशल चली आ रही है। जिसमें गुरमा मारकुंडी तथा आसपास के कलाकार अपने अनूठी कला का प्रदर्शन करते हुए लीला प्रेमियों को मंत्र मुग्ध कर देते हैं। यहां की श्री रामलीला देखने के लिए काफी दूर दराज पहाड़ी ग्रामीण अंचलों से लीला प्रेमी आते हैं और श्री रामलीला को देख दर्शक दीर्घा काफी हर्षित एवं आनंदित आह्लादित होते हैं।
स्थानीय कलाकारों द्वारा श्री रामलीला प्रारंभ होने से पूर्व ही अभ्यास ( रिहर्सल)करना प्रारंभ कर दिए हैं। कमेटी से मिली जानकारी के मुताबिक प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रीरामलीला रंगमंच से श्रीराम विवाह के दिन गरीब-निरीह निर्धन कन्याओं का विवाह भी होना सुनिश्चित किया गया है। जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जिन्हें विवाह के पश्चात उपहार स्वरूप कई सामानों को देकर विधिवत विदाई किया जाएगा।
