• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. पितृ-विसर्जन के दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

JK Gupta by JK Gupta
September 21, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सलखन/सोनभद्र (बद्री प्रसाद)…..


__अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने सिर मुंडवाकर स्नानदान, श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नदी, तालाबों किनारे किया तर्पण

आश्विन मास की अमावस्या के अवसर पर पितृ विसर्जन और पिंड दान के लिए रविवार को अलसुबह से ही ग्रामीण इलाकों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही लोग घरों से निकलकर नजदीकी नदी, तालाबों और सरोवरों की ओर जाते दिखे। परंपराओं के मुताबिक इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और पिंड दान का विशेष महत्व होता है।

इसी वजह से ग्रामीण इलाकों के जलाशयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिनभर बनी रही।तालाबों और सरोवरों पर धार्मिक माहौल बना रहा।ग्रामीण क्षेत्र के अलग-अलग तालाबों नदियों और सरोवरों के किनारे सुबह से ही परिवारों का आना शुरू हो गया था। नदी तथा सरोवरों पर श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ देखी गई। लोग पहले सर मुंडवाकर स्नान करते दिखे, इसके बाद विधिविधान से पिंड दान और तर्पण किया। इस दौरान पंडितों के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं ने जल और तिल अर्पित करते हुए पितरों को स्मरण किया।

पितृ पक्ष की समाप्ति पर अमावस्या को पितरों का विसर्जन करना सनातन परंपरा का हिस्सा माना जाता है। इसी वजह से ग्रामीण परिवार पूरे श्रद्धा भाव से इस दिन पितरों को याद करते हैं।लोगों का मानना है कि पितृ विसर्जन और दान से पितरों को तृप्ति और संतोष प्राप्त होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

Previous Post

चोपन. पूर्व मंत्री स्व0 सूबेदार सिंह की पुण्यतिथि पर श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन

Next Post

सोनभद्र. व्यवस्था परिवर्तन के लिए बाबू जगदेव प्रसाद का रास्ता ही उपयोगी- डॉ सुषमा मौर्य

Next Post

सोनभद्र. व्यवस्था परिवर्तन के लिए बाबू जगदेव प्रसाद का रास्ता ही उपयोगी- डॉ सुषमा मौर्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.