चोपन/सोनभद्र (कृपा शंकर पांडेय)….

वाराणसी शक्तिनगर राज्यमार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के पटवध के पास देर रात एक हादसा हुआ। राखड़ से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर का मोबिल समेत राखड़ सड़क पर बिखर गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में चालक ट्रेलर के केबिन में फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।
स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला गया। घायल चालक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। चालक की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को ट्रेलर ड्राइवर अनिल पुत्र लल्लू निवासी धनरौल बांध थाना रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र व खलासी राहुल कुमार पुत्र बालकृष्ण निवासी करगरा थाना चोपन सोनभद्र जो सोनभद्र से राखड़ लादकर जनपद जौनपुर के लिये जा रहा था। ग्राम पटवध में अनियन्त्रित होकर पलट गया।
जिसमे खलासी राहुल कुमार को मामूली चोटे आयीं थी। घटना को लेकर लॉ&आर्डर की कोई समस्या नहीं है। यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से चल रही है। मौके पर मौजूद चालक अनिल ने बताया साथ में मौजूद सेकेंडियर को हादसे में चोट आई है। दुर्घटना के समय वाहन वही चला रहा था। वाहन को नुकसान हुआ है। वाहन स्वामी आजमगढ़ का रहने वाला है जिसको हादसे की सूचना दे दी गईं है।