• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ, दिखाया गया सजीव प्रसारण

JK Gupta by JK Gupta
September 20, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ओबरा/सोनभद्र (सौरभ गोस्वामी)……


राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर मिशन शक्ति 5.0 के उद्घाटन सत्र का सजीव प्रसारण शनिवार को समस्त छात्र-छात्राओं को दिखाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाई के स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं अन्य माननीय जनों द्वारा दिए गए उद्बबोधन को ध्यान से श्रवण किया गया।

महिला सशक्तिकरण के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्रायें भी भारी संख्या में जागरूक हुई। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार ने सभी को संबोधित करते हुए प्रदेश की सरकार द्वारा चलाए गए इस अभियान की सराहना करते हुए धन्यवाद देकर कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारीगणों में डॉ. संतोष कुमार सैनी, डॉ. विकास कुमार, डाॅ. अलोक यादव, डॉ. सचिन कुमार,प्रो.राधाकांत पांडे, प्रो.उपेन्द्र कुमार, राजेश प्रसाद, डॉ विनोद बहादुर सिंह, डॉ. विभा पांडेय, डाॅ. वैशाली शुक्ला एवं डाॅ. संघमित्रा, धर्मेन्द्र कुमार, अरूण कुमार, महेश पाण्डेय, सर्फुद्दीन सहित भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Previous Post

ओबरा.बिजली कटौती से नाराज व्यापारियों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन

Next Post

ओबरा. समस्याओं को लेकर खनन व्यवसाईयों ने किया बैठक

Next Post

ओबरा. समस्याओं को लेकर खनन व्यवसाईयों ने किया बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.