ओबरा/सोनभद्र (सौरव गोस्वामी)….

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष सुशील गोयल के नेतृत्व में व्यापारियों ने शनिवार को तहसील दिवस पर एसडीएम ओबरा को ज्ञापन पत्र सौपा। इस दौरान अध्यक्ष श्री गोयल ने बताया कि ओबरा नगर के बाजार सहित आसपास के निजी क्षेत्रों में आए दिन बिजली की व्यवस्था खराब हो जाने से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। बताया कि ओबरा में पीसीएल विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है।
आए दिन कटौती तथा मेंटेनेंस के नाम पर बहाने बाजी कर पीसीएल विभाग द्वारा दिनभर बिजली काट दी जा रही है। विभागीय अधिकारी बहाने बाजी करते हुए शासन के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कहा की त्योहारों में भी विद्युत की कटौती आम बात हो गई है। वहीं नगर के व्यापारियों का व्यापार पूरी तरह से चौपट हो रहा है। मांग किया कि जनहित में समस्या को ध्यान में रखते हुए आने वाले त्योहारों के मद्देनजर विद्युत व्यवस्था में सुधार होना अति आवश्यक है। चेतावनी दिया कि समय से बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो नगर की जनता धरना एवं प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन सौपने में व्यापार मंडल संरक्षक आलोक भाटिया, ओबरा उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील कुशवाहा सहित कई व्यापारी शामिल रहे।