बीजपुर/सोनभद्र (रामबली मिश्रा)….

स्थानीय बीजपुर बाजार के सब्जी मंडी में भव्य बने पूजा पंडाल में शुक्रवार की देर सायं मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह बघेल, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोंड सहित सह अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मुकुट पूजन के पश्चात रामलीला का शुभारंभ कराया।
दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार उर्फ बग्गा सिंह सहित अन्य समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को पहुंचते ही पूरे उत्साह से गाजे बाजे के साथ पूजा पंडाल तक लाया गया।मंचासीन होने के पश्चात बैज अलंकृत कर अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काट कर मुकुट पूजन से हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने पंडाल में भरे दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत का है जिसे हम सभी को अपने जीवन में सीख लेना चाहिए उन्होंने ने आयोजकों को सजीव रूप से रामलीला करवाए जाने के लिए सराहना की कहा कि भगवान राम के आदर्श चरित्र के लीला का मंचन को देखकर अपनाना चाहिए जिससे जीवन धन्य हो जाय।
उन्होंने पूजा समिति को पच्चीस हजार नकद और राम सीता विवाह के दिन दो गरीब कन्याओं के विवाह में पूरा सहयोग करने भरोसा पूजा समिति को दिया विशिष्ट अतिथि मान सिंह गोंड ने सांस्कृतिक मंच बनवाए जाने की घोषणा की।मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के घोषणा को सुनकर तालियों के गड़गड़ाहट से पूजा पंडाल गूंज उठा।रामलीला मंडली के ब्यास अश्वनी पाठक और भोला नाथ पांडे के द्वारा मुकुट पूजन के पश्चात नीलकंठ रामलीला मंडली मौहार ,सीधी मध्य प्रदेश द्वारा नारद मोह का शानदार रामलीला मंचन किया गया जिसका उपस्थित दर्शकों ने देर रात तक आनंद लेते रहे ।

इस मौके पर आर के सिंह, गणेश शर्मा, डॉ गिरजा शंकर पांडेय, अशोक चौरसिया, आर एन चौरसिया, प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह, लल्लन सिंह,जसवंत सिंह, सीताराम शर्मा, सुनील सिंह,केदार यादव, बिनोद गर्ग, रबिंद्र गुप्ता, नागेंद्र सिंह सहित भारी संख्या लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम सफल संचालन शिक्षक धनंजय शर्मा ने किया गया, अंत में पूजा समिति के अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार सिंह उर्फ बग्गा सिंह के द्वारा अतिथि जनो के प्रति आभार व्यक्त कर किया गया।