ओबरा/सोनभद्र (सौरभ गोस्वामी)…..

स्थानीय पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया।वही सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु युवाओं एवं छात्र- छात्राओं को जागरूक करने के लिए महाविद्यालय,जनपद, मंडल एवं प्रदेश स्तर पर सड़क सुरक्षा को लेकर कराये जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के विषय में भी विस्तार से बताया।
सड़क सुरक्षा क्लब के संयोजक डॉ.आलोक यादव ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए युवाओं को आगे आकर लोगों में जागरूकता लाने के लिए सड़क सुरक्षा अभियान व्यापक पैमाने पर चलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सचिन कुमार ने एन.एस. एस के स्वयंसेवियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन स्वयं करते हुए अपने घर, परिवार, मित्रों के साथ समाज के लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया।
सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में स्नेहा वर्मा बीएससी प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, शांतनु शर्मा बीए 5 सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान एवं संजीवनी यादव बीकॉम 1 सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।विजेता छात्रों को प्राचार्य द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ संतोष कुमार सैनी,डॉ विकास कुमार, प्रो उपेंद्र कुमार, डॉ. राजेश प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, कुंदन, नित्या, अनुराग पांडेय, सुमेधा, खुशी सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के सैकड़ो छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।