• Home
  • Privacy Policy
Friday, August 7, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. नशीली और नकली दवाओं की जांच को मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, छह दवाओं के लिए गए नमूने

JK Gupta by JK Gupta
August 7, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0……


Sonbhadra। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से नशीली एवं नकली दवाओं की बिक्री रोकने के लिए जिले में मेडिकल स्टोरों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी सोनभद्र एवं सहायक आयुक्त औषधि, मिर्जापुर के निर्देश पर औषधि निरीक्षक सोनभद्र ने पटवध, चोपन और रॉबर्ट्सगंज स्थित थोक एवं फुटकर दवा विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की।

जांच के दौरान कुछ मेडिकल स्टोर संचालक छापेमारी की सूचना मिलते ही दुकान बंद कर मौके से चले गए। वहीं राहुल मेडिकल स्टोर, आरके मेडिकल एजेंसी चोपन और न्यू कृष्णा मेडिकल एजेंसी में फर्म संचालक मौजूद मिले। इन दुकानों का गहनता से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को निरीक्षण आख्या में दर्ज करते हुए सहायक आयुक्त औषधि मिर्जापुर मंडल को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

अभियान के दौरान संदिग्ध प्रतीत हो रही कुल छह दवाओं के नमूने औषधि निरीक्षक सोनभद्र ने जांच एवं परीक्षण के लिए लिए। नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान एक मेडिकल स्टोर द्वारा निरीक्षण आख्या में दर्ज दवाओं के बिल प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके अलावा कुछ कालातीत (एक्सपायर्ड) दवाएं भी मिलीं, जिसकी रिपोर्ट सहायक आयुक्त औषधि मिर्जापुर को भेजी जा रही है। संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

औषधि विभाग ने चोपन के थोक दवा विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि कफ सिरप एवं नींद की दवाओं की बिक्री बिना चिकित्सकीय पर्चे के न की जाए। विभाग ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 तथा नियमावली 1945 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

सोनभद्र. प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का 8 अगस्त को जनपद दौरा

Next Post

सोनभद्र. विश्व स्तनपान सप्ताह पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को दी कानूनी जानकारी

Next Post

सोनभद्र. विश्व स्तनपान सप्ताह पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को दी कानूनी जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. विश्व स्तनपान सप्ताह पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को दी कानूनी जानकारी
  • सोनभद्र. नशीली और नकली दवाओं की जांच को मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, छह दवाओं के लिए गए नमूने
  • सोनभद्र. प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का 8 अगस्त को जनपद दौरा
  • सोनभद्र. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 31 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण
  • सोनभद्र. ओवरब्रिज के नीचे बनेगा आधुनिक वेंडर जोन, सड़क किनारे वेंडिंग की समस्या होगी खत्म

Breaking News

सोनभद्र. विश्व स्तनपान सप्ताह पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को दी कानूनी जानकारी

by JK Gupta
August 7, 2026
0

@जे0 के0.....  Sonbhadra । उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण...

Read moreDetails

सोनभद्र. नशीली और नकली दवाओं की जांच को मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, छह दवाओं के लिए गए नमूने

by JK Gupta
August 7, 2026
0

@जे0 के0...... Sonbhadra। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से नशीली एवं नकली दवाओं की बिक्री रोकने के...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio