@जे0 के0…..

Sonbhadra। उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री एवं जनपद सोनभद्र के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का आगमन 7 अगस्त को सायं 7:45 बजे सर्किट हाउस लोढ़ी में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट व जनपद स्तरीय अधिकारियों से मुलाकात, एवं 08 अगस्त को जनपद में विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करेंगे ।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री प्रातः 8:30 बजे सर्किट हाउस, लोढ़ी पहुँचेंगे। इसके बाद प्रातः 10:00 बजे ग्राम चाचीकला, कोन पहुंचकर स्व0 जय प्रकाश चतुर्वेदी श्रद्धांजली सभा में प्रतिभाग करेंगे। प्रातः 10:30 बजे ग्राम चाचीकला से प्रस्थान करेंगे सर्किट हाउस लोढ़ी के लिए , तत्पश्चात दोपहर 12:00 बजे सर्किट हाउस में विश्राम। अपरान्ह 3:00 बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।







