बीजपुर/सोनभद्र (रामबली मिश्रा)……

आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा, दशहरा को लेकर नवागत प्रभारी निरीक्षक बीजपुर नरेंद्र कुमार सिंह ने कार्यभार संभालने के पश्चात क्षेत्रीय संभ्रांतजनो के साथ शांति समिति की बैठक की, उन्होंने उपस्थित संभ्रांतजनो से परिचय प्राप्त कर रामलीला ,दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारियों से जानकारी हासिल की।
प्रभारी निरीक्षक सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा,दशहरा, पर्व को आपसी भाई चारा और सौहार्द के साथ मिलजुल कर मनाए अगर कही कोई समस्या समझ में आए तो तत्काल संपर्क कर बताए, जिससे समय रहते समाधान कर लिया जाय।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उन्होंने पूजा समित के पदाधिकारियों को पूजा पंडालों में अग्निशमन की व्यवस्थाएं जरूर रखेंगे, साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए, कहा कि हमारी पुलिस टीम कार्य क्रम के दौरान तैनात रहेगी, साथ ही मोबाइल टीम भी क्षेत्र में भ्रमणशील रहेगी अगर कोई अराजक तत्व पर्व में खलल डालने की कोशिश करेगा तो उसे सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान इलाके में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी।इस मौके पर इलाके के ग्राम प्रधान सिरसोती विजय सिंह,इंद्रदेव सिंह,राजेंद्र साह,देव कुमार यादव,ग्राम प्रधान पति बीजपुर विश्राम गुप्ता सतवंत सिंह,राधे श्याम,बद्री नाथ, सहित भारी संख्या में मौजूद रहे।
