• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 13, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Noida News: नोएडा फिल्म सिटी में अब नहीं खड़ी होंगी ऊंची इमारतें, डिजाइन में होगा बदलाव, जानिए वजह

Admin by Admin
September 16, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
Noida News: नोएडा फिल्म सिटी में अब नहीं खड़ी होंगी ऊंची इमारतें, डिजाइन में होगा बदलाव, जानिए वजह
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 16, 2025, 10:36 IST

Noida News: जेवर एयरपोर्ट के पास इंटरनेशनल फिल्म सिटी की डिजाइन अब AAI के नए बायलॉज के कारण बदलेगी, बिल्डिंग ऊंचाई 109 मीटर तक सीमित होगी, प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है.

नोएडा फिल्म सिटी में अब नहीं खड़ी होंगी ऊंची इमारतें, डिजाइन में होगा बदलावPhoto AI
नोएडाः जेवर एयरपोर्ट के पास बन रही इंटरनेशनल फिल्म सिटी के डिजाइन में अब बदलाव होने जा रहा है. कारण है एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) का नया बिल्डिंग बायलॉज. अथॉरिटी ने एयरपोर्ट से 20 किलोमीटर की परिधि में आने वाले इलाकों के लिए बिल्डिंग की ऊंचाई तय करने के नियम जारी किए हैं. इन नियमों के चलते फिल्म सिटी प्रोजेक्ट पर काम कर रही कंपनी को अपनी पुरानी प्लानिंग और डिजाइन को फिर से बदलना पड़ेगा.

जानकारी के अनुसार, फिल्म सिटी एयरपोर्ट से करीब 14.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होगी. यह इलाका जोन-4 के दायरे में आता है, जहां 109 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली कोई भी इमारत खड़ी नहीं की जा सकेगी. इससे पहले कंपनी ने जो डिजाइन तैयार किया था, उसमें बिल्डिंग की ऊंचाई को लेकर इस तरह की कोई सीमा शामिल नहीं थी.
फिल्म सिटी बनाने वाले अधिकारियों के मुताबिक नए बायलॉज लागू होने के बाद निश्चित तौर पर हमें अपनी योजना और डिजाइन में बदलाव करना होगा. उन्होंने यह भी माना कि अब तक की गई प्लानिंग नए मानकों के अनुरूप नहीं है, इसलिए नए सिरे से डिजाइन तैयार करना होगा.

फिल्म सिटी का लेआउट पहले ही स्वीकृत किया जा चुका है. पहले चरण में कुल 230 एकड़ जमीन पर काम होना है. इसमें से हाल ही में 80 एकड़ का नक्शा भी पास हो चुका है. इस हिस्से में जल्द निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी है. इसके अलावा, पहले चरण में ही 26 एकड़ जमीन पर ग्रीन बेल्ट विकसित करनी होगी. बची हुई लगभग 150 एकड़ जमीन का नक्शा अभी स्वीकृत होना बाकी है.

फिल्म सिटी प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. इसका उद्देश्य प्रदेश को फिल्म निर्माण का प्रमुख केंद्र बनाना है. यहां अत्याधुनिक शूटिंग स्टूडियो, पोस्ट-प्रोडक्शन हब, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए विशेष जोन और इंटरनेशनल स्तर का फिल्म प्रोडक्शन वातावरण तैयार करने की योजना है. नए बायलॉज के कारण जहां डिजाइन में बदलाव करना पड़ेगा, वहीं अधिकारियों का मानना है कि इससे प्रोजेक्ट और भी व्यवस्थित और सुरक्षित होगा.

विशेषज्ञों का कहना है कि एक बार संशोधित डिजाइन तैयार होने के बाद फिल्म सिटी का निर्माण तेज गति से शुरू हो सकेगा. यह प्रोजेक्ट न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश की फिल्म इंडस्ट्री के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है.

authorimg

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समे…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समे… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :

Greater Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 16, 2025, 10:36 IST

homeuttar-pradesh

नोएडा फिल्म सिटी में अब नहीं खड़ी होंगी ऊंची इमारतें, डिजाइन में होगा बदलाव



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में क्यों नहीं लौट रहीं दिशा वकानी? मजबूरी या शो की प्लानिंग! सामने आया असली कारण

Next Post

सोनभद्र. BREKING: चोपन में टैंकर ने ई रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर

Next Post

सोनभद्र. BREKING: चोपन में टैंकर ने ई रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • Hi
  • सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
  • मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने
  • पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News

Breaking News

Hi

by JK Gupta
August 13, 2026
0

Hi

Read moreDetails

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
by Admin
August 13, 2026
0

13 अगस्त, गुरुवार: सिंगरौली में लगातार मूसलाधार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग पर कई फीट...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio