Last Updated:
पूनम पांडे ने एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया. वह मुंबई की सड़कों पर प्लेकॉर्ड पकड़े हुए नजर आईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर पूनम पांडे ने शेयर किया वीडियो.नई दिल्ली. एशिया कप 2025 के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला आज यानी 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू हो चुका है. क्रिकेट फैंस के अलावा हिंदी सिनेमा जगत के लोग भी इस मैच को लेकर एक्साइटेड हैं. इस बीच एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेंसेशन पूनम पांडे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मुंबई की सड़कों पर अपने खास अंदाज में भारत को सपोर्ट करती नजर आईं.
पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्हें मुंबई की सड़क के बीचों-बीच टीम इंडिया के सपोर्ट में प्लेकार्ड पकड़े हुए देखा जा सकता है. उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, ‘आज भीड़भाड़ वाली मुंबई की सड़कों पर निकल पड़ी, जाहिर है फैंस हैरान थे और क्यों? क्योंकि साफ-साफ कह रही हूं-भारत ही जीतेगा. इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘आज के सबसे विवादास्पद (मुझसे भी ज्यादा) क्रिकेट मैच के लिए पूरी तरह तैयार हूं. क्या आप तैयार हैं?’
वायरल हुआ पूनम पांडे का वीडियो
वीडियो में पूनम पांडे बोर्ड पकड़े हुए नजर आईं, जिसमें लिखा है- ‘मैं पूनम पांडे. मैं जिदा हूं और इंडिया जीतने वाली है.’ इसके अलावा वीडियो में वह एक और प्लेकार्ड पकड़े हुए दिखीं, जिस पर लिखा है- ‘मेरे विवाद भी पाकिस्तान की बल्लेबाजी से ज्यादा चलते हैं.’ इसके साथ ही हैशटैग के साथ लिखा है- ‘इंडिया ही जीतेगी.’
View this post on Instagram

