• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मां दुर्गा की मूर्ति में तवायफ के कोठों की मिट्टी क्यों मिलाई जाती है? सच जान चकरा जाएगा अच्छे अच्छों का दिमाग

Admin by Admin
September 14, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
मां दुर्गा की मूर्ति में तवायफ के कोठों की मिट्टी क्यों मिलाई जाती है? सच जान चकरा जाएगा अच्छे अच्छों का दिमाग
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 15, 2025, 04:56 IST

Durga Idol : नवरात्रि के साथ दुर्गा पूजा शुरू हो जाएगी. उत्तर भारत में इसे जोरदार ढंग से मनाते हैं. कारीगर मूर्ति निर्माण में महीनों पहले से जुट जाते हैं और कुछ भी भूल जाएं लेकिन तवायफ के कोठों की मिट्टी मिलाना नहीं भूलते.

जौनपुर. नवरात्रि का पर्व आते ही पूरे देश में देवी दुर्गा की भव्य प्रतिमाओं की स्थापना का सिलसिला शुरू हो जाता है. इस दौरान जौनपुर सहित पूरे पूर्वांचल में मूर्तिकार महीनों पहले से प्रतिमा निर्माण में जुट जाते हैं. श्रद्धा और आस्था से जुड़ी इस प्रक्रिया में कई परंपराएं हैं, जो आपको हैरान कर देंगी. इनमें सबसे अनोखी परंपरा है— मूर्ति निर्माण में तवायफों के कोठों की मिट्टी मिलाना. यह सुनकर भले ही किसी को आश्चर्य हो, लेकिन इसके पीछे एक रोचक धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मान्यता जुड़ी हुई है. मूर्ति निर्माण की शुरुआत एक विशेष मिट्टी से होती है, जिसे “पुन्य माटी” कहा जाता है.

पीढ़ियों पुरानी परंपरा

इस मिट्टी में गंगा के किनारे की पवित्र मिट्टी के साथ उन जगहों की मिट्टी भी मिलाई जाती है, जहां तवायफों के कोठे हुआ करते थे. जौनपुर के कारीगर बताते हैं कि मान्यता है कि देवी मां की मूर्ति तभी पूर्ण होती है जब इसमें हर वर्ग और हर समाज का अंश शामिल हो. तवायफ के आंगन की मिट्टी का मिलना इस बात का प्रतीक है कि देवी मां केवल साधुओं, गृहस्थों या भक्तों की ही नहीं बल्कि समाज के हर उस व्यक्ति की भी देवी हैं, जिसे समाज ने अक्सर हाशिये पर रखा है. मूर्तिकारों का कहना है कि इस मिट्टी को लाने की परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है. इसका धार्मिक महत्त्व यह है कि मां दुर्गा की शक्ति में किसी भी वर्ग को बाहर नहीं रखा जा सकता. समाज जिन तवायफों को उपेक्षित मानता था, उनके आंगन की मिट्टी मूर्ति में मिलाकर यह संदेश दिया गया कि देवी की कृपा सब पर समान रूप से बरसती है.

सबसे अहम चरण यही

जौनपुर में नवरात्रि के दौरान सैकड़ों जगहों पर दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना होती है. मंदिरों और पंडालों में सजने वाली प्रतिमाओं का आकर्षण देखने लायक होता है. मां दुर्गा की आंखों की रेखाएं खींचने से लेकर उनकी हथियारों की सजावट तक, सब कुछ बड़ी बारीकी से किया जाता है. मूर्ति निर्माण की इस लंबी प्रक्रिया में मिट्टी का चयन सबसे अहम चरण माना जाता है. यही कारण है कि ‘पुन्य माटी’ की परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा से निभाई जाती है.

जौनपुर शहर के वरिष्ठ मूर्तिकार बताते हैं, “हमारे गुरु कहा करते थे कि मां दुर्गा की मूर्ति बनाने के लिए मिट्टी केवल खेत या नदी की नहीं ली जाती, बल्कि उसमें वह आस्था भी मिलाई जाती है, जो समाज के हर तबके से आती है. तवायफ की कोठी की मिट्टी इसलिए जरूरी है क्योंकि वहां से भी मनुष्य की भावनाएं, इच्छाएं और जीवन के रंग जुड़े हैं. मां दुर्गा सबकी रक्षा करने वाली हैं.” जौनपुर की गलियों से लेकर बड़े-बड़े दुर्गा पंडालों तक, हर जगह इसकी छाप देखने को मिलती है.

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

Location :

Jaunpur,Uttar Pradesh

First Published :

September 15, 2025, 04:56 IST

homefamily-and-welfare

दुर्गा मूर्ति में तवायफ के कोठों की मिट्टी क्यों मिलाते हैं? सच जान चकरा जाओगे



Source link

Previous Post

भारत-पाकिस्तान मैच के बीच पूनम पांडे का वीडियो वायरल, इंडिया टीम को किया सपोर्ट, कहा- ‘मैं जिंदा हूं और…’

Next Post

Mirai बॉक्स ऑफिस: Teja Sajja की फिल्म ने Hanuman को पछाड़ा

Next Post
Mirai बॉक्स ऑफिस: Teja Sajja की फिल्म ने Hanuman को पछाड़ा

Mirai बॉक्स ऑफिस: Teja Sajja की फिल्म ने Hanuman को पछाड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • PM Modi with CWG Champions Live: पीएम आवास पहुंचे कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन, कुछ देर में प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकात
  • सोनभद्र. अब प्यास बुझाने के साथ आग भी बुझाएंगी जल जीवन मिशन की पानी टंकियां
  • डाला. तेलगुड़वा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी एवं मूलनिवासी दिवस
  • सोनभद्र. जुगैल में संचार से जुड़ेगी साठ हजार की आबादी, Gen Z को मिलेगी संजीवनी
  • हॉकी विश्व कप में पाकिस्तान का दबदबा, जानिए 1971 से 2023 कैसा है भारत का सफर, सिर्फ इतनी बार जीता खिताब, Hockey-world-cup Hindi News

Breaking News

PM Modi with CWG Champions Live: पीएम आवास पहुंचे कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन, कुछ देर में प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकात

PM Modi with CWG Champions Live: पीएम आवास पहुंचे कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन, कुछ देर में प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकात
by Admin
August 9, 2026
0

Last Updated:August 09, 2026, 16:35 ISTPM Modi meeting with cwg champions live: ग्लास्गो में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में...

Read moreDetails

सोनभद्र. अब प्यास बुझाने के साथ आग भी बुझाएंगी जल जीवन मिशन की पानी टंकियां

by JK Gupta
August 9, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन...... -- फायर हाइड्रेंट से अग्निशमन विभाग को मिलेगा मौके पर ही पानी, 55 टंकियों में करीब 50...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio