Last Updated:
कैलाश खेर इन दिनों अपनी प्रॉपर्टी बेचने की वजह से खबरों में बने हुए हैं. सिंगर ने 10 महीने पहले पॉश बिजनेस हब BKC स्थित ट्रेड सेंटर में अपना ऑफिस स्पेस खरीदा था. उन्होंने ये प्रॉपर्टी 10.50 करोड़ में खरीदी थी जिसे उन्होंने 10.75 करोड़ में बेच दिया है.
कैलाश खेर ने अपना ऑफिस बेचा है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कैलाश खेर एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया गाना नहीं, बल्कि मुंबई में हुई एक करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी डील है. कैलाश खेर ने मुंबई के पॉश बिजनेस हब BKC स्थित ट्रेड सेंटर में अपना ऑफिस स्पेस 10.75 करोड़ रुपये में बेच दिया है. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने इस कमर्शियल प्रॉपर्टी को पिछले साल नवंबर में ही 10.50 करोड़ रुपये में खरीदा था.
10 महीने के अंदर ही कैलाश खेर ने अपने ऑफिस को बेचकर 25 लाख रुपये का मुनाफा कमा लिया. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से जुड़े डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, यह डील 9 सितंबर 2026 को रजिस्टर हुई. लेकवॉटर रिटेल प्राइवेट लिमिटेड ने कैलाश खेर से यह कमर्शियल यूनिट खरीदी है. ऑफिस ट्रेड सेंटर की 7वीं मंजिल पर स्थित है और इसका कारपेट एरिया 2,619 वर्ग फुट है. इस डील में एक कार पार्किंग स्पेस भी शामिल है.
कैलाश खेर ने किया लाखों का प्रॉफिट
यह प्रॉपर्टी BKC के बांद्रा ईस्ट इलाके में MTNL बिल्डिंग के सामने स्थित है. BKC मुंबई के प्रमुख कमर्शियल इलाकों में गिना जाता है, जहां कई बड़ी कंपनियों के ऑफिस और प्रीमियम कमर्शियल प्रोजेक्ट मौजूद हैं. इस ट्रांजैक्शन की रजिस्टर्ड कीमत ₹10.75 करोड़ है. डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, इस डील के तहत ₹64.50 लाख की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया.
कैलाश खेर की बात करें तो सिंगर को भारतीय संगीत जगत की उन आवाजों में शामिल हैं, जिन्हें सुनते ही उनकी अलग पहचान बन जाती है. सूफी, लोक और भक्ति संगीत के रंगों को अपनी दमदार आवाज में पिरोकर उन्होंने बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल किया. उनका सफर आसान नहीं रहा, लेकिन संघर्ष के दौर ने ही उनकी आवाज और संगीत को एक अलग गहराई दी.
कैलाश खेर ने दिए कई सुपरहिट गाने
कैलाश खेर को साल 2006 में आई फिल्म ‘वो लम्हे’ के गाने ‘तेरी यादें’ और ‘अल्लाह के बंदे’ जैसे गानों से खास पहचान मिली. इसके बाद ‘तेरी दीवानी’, ‘या रब्बा’, ‘चक दे फट्टे’ और ‘अर्जियां’ जैसे गानों ने उन्हें देशभर में लोकप्रिय बना दिया. उनकी गायकी में सूफियाना अंदाज के साथ भारतीय लोक संगीत की झलक भी देखने को मिलती है.
About the Author

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
और पढ़ें

