• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. आदिवासियों की जमीन के मुद्दे पर कांग्रेस का शंखनाद, चीचली में गरजे वरुण चौधरी

JK Gupta by JK Gupta
September 12, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


…चौपाल में सरकार और प्रशासन को दी चेतावनी, संगठन समीक्षा बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन


आदिवासियों की जमीन के कथित जबरन खरीद-फरोख्त, प्रशासनिक उत्पीड़न और गांवों में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर कांग्रेस ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रयाग जोन प्रभारी वरुण चौधरी ने चीचली गांव में आदिवासियों के बीच चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुनीं।

इस दौरान उन्होंने अडानी और अन्य निजी कंपनियों पर आदिवासियों की जमीन औने-पौने दामों में खरीदने का आरोप लगाते हुए सरकार और जिला प्रशासन पर जमकर निशाना साधा।

वरुण चौधरी ने कहा कि चीचली, पनौरा, बसुवारी, पोखरिया और शसनीय समेत सोनभद्र के आदिवासी बाहुल्य गांवों की जमीन उनके पूर्वजों की धरोहर है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन आदिवासियों के अधिकार और अस्मिता से जुड़े हैं।

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस उनकी जमीन की कथित जबरन खरीद और उत्पीड़न के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने उत्पीड़न और जमीनों की कथित अवैध खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई तो आंदोलन को सड़क से लेकर संसद तक ले जाया जाएगा।

चौपाल में ग्रामीणों ने बिजली और मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी की समस्याएं भी रखीं। ग्रामीणों ने अपनी परेशानियां बताते हुए प्रशासन से समाधान की मांग की। इस दौरान कई युवा आदिवासियों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर आंदोलन में साथ देने का संकल्प लिया।

चौपाल के बाद जिला/शहर कांग्रेस कार्यालय में संगठन समीक्षा बैठक हुई। इसमें बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने, मतदाता सूची पुनरीक्षण और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। साथ ही आदिवासी न्याय की लड़ाई को ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई।

बैठक में जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड, शहर अध्यक्ष फरीद अहमद, कर्मचंद विंद, कमलेश, रमेश देव पांडे, बृजेश तिवारी, कौशलेश पाठक, दया शंकर पांडे, उदय पांडे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

हमीरपुर में दो साल के मासूम को स्वाइन फ्लू, यूपी में अलीगढ़ से लेकर बरेली तक बढ़े मामले, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

कैलाश खेर ने बेचा अपना ऑफिस, 10 महीने पहले खरीदी थी प्रॉपर्टी, लाखों का किया फायदा

Next Post
कैलाश खेर ने बेचा अपना ऑफिस, 10 महीने पहले खरीदी थी प्रॉपर्टी, लाखों का किया फायदा

कैलाश खेर ने बेचा अपना ऑफिस, 10 महीने पहले खरीदी थी प्रॉपर्टी, लाखों का किया फायदा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.