• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

हमीरपुर में दो साल के मासूम को स्वाइन फ्लू, यूपी में अलीगढ़ से लेकर बरेली तक बढ़े मामले, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
September 12, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
हमीरपुर में दो साल के मासूम को स्वाइन फ्लू, यूपी में अलीगढ़ से लेकर बरेली तक बढ़े मामले, Uttar-pradesh Hindi News


यूपी में स्वाइन फ्लू के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। हमीरपुर में दो साल के मासूम में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा अलीगढ़ में तीन और बरेली में एक नया मामला सामने आया है। कई अन्य शहरों में भी स्वाइन फ्लू के केस बढ़े हैं। 

यूपी के हमीरपुर जिले में स्वाइन फ्लू के मरीज बढ़ने शुरू हो गए हैं। एक और मासूम बच्चे में स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद उसे इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है। दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू की जांच और उपचार के लिए पर्याप्त दवाएं और वैक्सीन होने का दावा कर रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से लोगों में डर भी बढ़ रहा है।

मौसम के उतार चढ़ाव की वजह से वायरल फीवर घर-घर फैला हुआ है। ऐसे में स्वाइन फ्लू के केस बढ़ने से लोगों में डर का माहौल बनने लगा है। दो दिन पूर्व कानपुर के निजी अस्पताल में हमीरपुर के रमेड़ी मोहल्ला निवासी शिक्षक अमित यादव के सवा तीन साल के पुत्र में हरि को स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने की खबर सामने आई थी। हरि बीते सप्ताह बीमार हुआ था। शनिवार को उसकी कानपुर के निजी अस्पताल में जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। हरि इस वक्त वेंटिलेटर पर है।

शुक्रवार को एक और दो वर्षीय मासूम बच्चे नकुल पुत्र शिवम कुमार निवासी कल्ला छानी थाना बिवांर के भी स्वाइन फ्लू से ग्रसित होने की पुष्टि हुई है। नकुल का उपचार करने वाले डॉ आशुतोष निरंजन ने बताया कि खांसी और बुखार की शिकायत के बाद नकुल को जिला अस्पताल लाया गया था। एंटीजन टेस्ट में नकुल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसकी हालत को देखते हुए उसे कानपुर रेफर किया गया है। डॉ.आरएस प्रजापति ने बताया कि रेफर किए गए दो साल के बच्चे नकुल का स्वाइन फ्लू का एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव आया है। जिसके चलते उसे रेफर किया गया है।

अस्पताल में स्वाइन फ्लू का वार्ड बनाया गया है। दवाएं और वैक्सीन के साथ ही जांच किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सांस लेने में समस्या होने पर अस्पताल आएं। स्वाइन फ्लू में लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने पर तेज बुखार आने पर अपने पास के अस्पताल में डॉक्टर को दिखाएं। साथ ही ऐतियात भी बरतें। सीएमओ, डॉ.अलका शुक्ला ने कहा कि जिला अस्पताल में 180 स्वाइन फ्लू की वैक्सीन सहित 1700 एडल्ट मरीजों के लिए कैप्सूल और 184 बच्चों के लिए कैप्सूल उपलब्ध। वैक्सीन डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए है, लेकिन अभी तक किसी ने वैक्सीन लगवाई नहीं है।

बरेली में अब 20 हुई संख्या

बरेली जिले में स्वाइन फ्लू का एक और मामला सामने आया है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की लैब में हुई जांच में 22 वर्षीय युवती प्रियदर्शनी की रिपोर्ट एच1एन1 पॉजिटिव आई। संक्रमित युवती गोपाल नगर अनूपपुर में इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के पास रहती है। विभाग ने मरीज को होम आइसोलेशन में रखा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मरीज को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही उसके घर में संपर्क में रहने वाले सदस्यों को भी दवाएं दी गई हैं और संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। नए मामले के साथ जिले में अब तक सामने आए स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 20 हो गई है।

अलीगढ़ में स्वाइन फ्लू के तीन नए संक्रमित मिले

अलीगढ़ जिले में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को तीन नए केस मिलने के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 54 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 224 लोगों की जांच हो चुकी है। 28 मरीज स्वस्थ हो गए और 15 मरीजों को घर पर उपचार चल रहा है। 103 लोगों को टीका लगाया गया है।



Source link

Previous Post

Commonwealth Games 2026: सांसें थाम देने वाले फाइनल में प्रिया घंघास ने जीता गोल्ड, भारत को बॉक्सिंग में 5वां मेडल

Next Post

सोनभद्र. आदिवासियों की जमीन के मुद्दे पर कांग्रेस का शंखनाद, चीचली में गरजे वरुण चौधरी

Next Post

सोनभद्र. आदिवासियों की जमीन के मुद्दे पर कांग्रेस का शंखनाद, चीचली में गरजे वरुण चौधरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.