• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बभनी. ट्रक में तिरपाल बाँधते वक़्त हाई टेंशन तार की चपेट मे आने से क्लीनर की मौत

JK Gupta by JK Gupta
September 14, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बभनी/सोनभद्र (पंकज साहू)…


छत्तीसगढ़ से यूपी जा रहे ट्रक में हुई दर्दनाक घटना में क्लीनर की मौत हो गई। बभनी थाना क्षेत्र के इकदीरी गांव में घटी इस घटना में जौनपुर के मलनी बाजार निवासी 32 वर्षीय पवन कुमार की मौत हो गई।
घटना उस समय हुई जब रायगढ़ से सरिया लोड करके आ रहा ट्रक आसनडीह बॉर्डर पर रुका। कागजात में कमी के कारण चालक ट्रक को पिपराखांड से इकदीरी रोड पर ले गया। सड़क किनारे ट्रक खड़ा करने के बाद खलासी पवन कुमार तिरपाल बांधने के लिए ट्रक पर चढ़ा।

ट्रक के ठीक ऊपर से गुजर रही 11 केवी की हाई वोल्टेज लाइन का ध्यान न रखने के कारण पवन को करंट लग गया। वह सिर के बल ट्रक से नीचे गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और पीआरबी को सूचना दी। अवर अभियंता महेश कुमार के अनुसार, लाइनमैन कृष्णा द्वारा घटना की सूचना मिलते ही बिजली लाइन को बंद कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा गया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Previous Post

जीवित्पुत्रिका व्रत पर दर्दनाक हादसा, नदी में नहाने गए तीन मासूमों की डूबकर मौत, मातम में डूबे परिजन

Next Post

चोपन. महिलाओं ने पुत्र की लंबी आयु के लिए रखा जीवित्पुत्रिका व्रत

Next Post

चोपन. महिलाओं ने पुत्र की लंबी आयु के लिए रखा जीवित्पुत्रिका व्रत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • म्योरपुर. रफ्तार का कहर; दो बाइक की टक्कर में पांच युवक घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
  • म्योरपुर. बच्चा चोरी के अफवाह में भीड़ ने कार चालक को पीटा, फाड़े कपड़े
  • इंडियन ओपन में राजेश रमेश और विद्या रामराज ने किया कमाल, 400 मीटर रेस में जीता स्वर्ण पदक
  • रेणुकूट. मोक्ष नगरी वाराणसी में ‘मानवता की थाली’ का सम्मान, सेवा कार्यों को मिली राष्ट्रीय पहचान
  • म्योरपुर. मुख्यमंत्री से मिले एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.