• Home
  • Privacy Policy
Friday, August 7, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

पीलीभीत में 15 दिन में 113 वाहनों का चालान, वसूला गया 2.64 लाख जुर्माना, बहराइच में नर तेंदुए की संदिग्ध मौत

Admin by Admin
September 14, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
यूपीएसएसएससी PET परीक्षा का आज दूसरा दिन, उन्नाव में ABVP कार्यकर्ताओं का जोरदार विरोध, पढ़ें यूपी की अहम खबरें
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


UP News Today Live: उत्तर प्रदेश से जुड़ी आज की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें. इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए न्यूज18 हिंदी के साथ…

आज़मगढ़: बसपा नेता अब्दुल मन्नान का हाईवे पर स्टंट, ट्रैफिक नियमों की उड़ाई धज्जियां

आजमगढ़ जिले के गोपालपुर विधानसभा से चुनाव की तैयारी कर रहे बसपा नेता अब्दुल मन्नान पर स्टंटबाजी का खुमार चढ़ा नजर आया. नेशनल हाइवे पर उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ लग्जरी वाहनों की सनरूफ और बाइकों पर खतरनाक स्टंट किए. हैरानी की बात यह रही कि खुद अब्दुल मन्नान ने स्टंट का रील बनाकर इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट भी कर दिया. कार्यकर्ताओं के मनोबल बढ़ाने के नाम पर बसपा नेता ने खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाईं. घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चाओं में है और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है.

पीलीभीत में 15 दिन चला विशेष चेकिंग अभियान, 113 वाहन चालान से वसूला गया ₹2.64 लाख जुर्माना
पीलीभीत जिले में ट्रैफिक पुलिस ने एसपी अभिषेक यादव के आदेश पर 15 दिन तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 113 वाहनों का चालान किया गया. अभियान में कुल 2 लाख 64 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया. पुलिस का कहना है कि यह अभियान सड़क हादसों पर रोकथाम और लोगों को यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से चलाया गया था. नियमित जांच के साथ-साथ ऐसे विशेष अभियान आगे भी चलाए जाएंगे ताकि सड़क सुरक्षा को मजबूत किया जा सके.

पंचायत और एमएलसी चुनावों में बीजेपी के साथ जुटेगा आरएसएस
लखनऊ के निराला नगर स्थित संघ कार्यालय में आज से आरएसएस की तीन दिवसीय समूह समन्वय बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में भाजपा और संघ के प्रतिनिधियों के अलावा आरएसएस से जुड़े करीब 32 आनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल हो रहे हैं. बैठक का मुख्य एजेंडा अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव, 2027 विधानसभा चुनाव और विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करना है. बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह समेत सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों को बुलाया गया है. यह बैठक राजनीतिक समीकरणों को साधने के लिहाज से अहम मानी जा रही है.

कुशीनगर: संस्कृत पाठशाला में छात्र की संदिग्ध मौत का खुलासा, पूर्व प्रधानाचार्य व पुत्र हिरासत में
कुशीनगर जिले में संस्कृत विद्या प्रबोधनी पाठशाला के छात्रावास में 7वीं के छात्र कृष्णा दूबे का शव लोहे की सीढ़ी से फंदे पर लटका मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी. शुरुआत में इसे आत्महत्या माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है. रिपोर्ट के अनुसार, छात्र की मौत गला दबाने से हुई थी. मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधानाचार्य प्रभुनाथ पांडेय और उनके पुत्र को हिरासत में लिया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. हाटा नगरपालिका वार्ड दो में हुई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

कुशीनगर में युवकों की गुंडई, बीच सड़क युवक की बेरहमी से पिटाई
कुशीनगर जिले के सेवरही क्षेत्र में मनबढ़ युवकों ने बीच सड़क पर एक युवक को लात-घूसों और थप्पड़ों से बेरहमी से पीटा. यह घटना तमकुही रोड पुरानी बाजार चौराहा पर हुई और राहगीरों के सामने ही गुंडई का नजारा देखने को मिला. पिटाई से बचने के लिए युवक किसी तरह भाग निकला और अपनी जान बचाई. पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. पीड़ित युवक अफताब आलम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

बहराइच में 7 वर्षीय नर तेंदुए की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कतरनिया घाट वन्यजीव क्षेत्र में 7 वर्षीय नर तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया. तेंदुए का शव ककरहा रेंज के नौबना बीट में बरामद हुआ है. उसके गले और पेट पर गंभीर घाव के निशान पाए गए हैं, जिससे मौत को संदिग्ध माना जा रहा है. जानकारी मिलते ही वनाधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. तेंदुए की मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है. घटना से क्षेत्र में दहशत और वन्यजीव सुरक्षा पर सवाल उठ खड़े हुए हैं.



Source link

Previous Post

फवाद खान-वाणी कपूर की ‘अबीर गुलाल’ भारत में रिलीज नहीं होगी: फेक न्यूज वायरल

Next Post

कमाल…धमाल..बेमिसाल, टेनिस में ऐतिहासिक दिन, 32 साल बाद क्यों याद आए लिएंडर पेस और रमेश कृष्णन

Next Post
कमाल…धमाल..बेमिसाल, टेनिस में ऐतिहासिक दिन, 32 साल बाद क्यों याद आए लिएंडर पेस और रमेश कृष्णन

कमाल...धमाल..बेमिसाल, टेनिस में ऐतिहासिक दिन, 32 साल बाद क्यों याद आए लिएंडर पेस और रमेश कृष्णन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का 8 अगस्त को जनपद दौरा
  • सोनभद्र. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 31 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण
  • सोनभद्र. ओवरब्रिज के नीचे बनेगा आधुनिक वेंडर जोन, सड़क किनारे वेंडिंग की समस्या होगी खत्म
  • प्रज्ञाननंदा ने सेंट लुई रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट जीता, ग्रैंड फाइनल में जगह लगभग पक्की
  • सिंगरौली के भटवा टोला में सड़क नहीं, बारिश में दलदल बना रास्ता, बच्चे और मरीज परेशान, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Breaking News

सोनभद्र. प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का 8 अगस्त को जनपद दौरा

by JK Gupta
August 7, 2026
0

@जे0 के0..... Sonbhadra। उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री एवं जनपद सोनभद्र के...

Read moreDetails

सोनभद्र. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 31 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण

by JK Gupta
August 7, 2026
0

@जे0 के0..... Sonbhadra। जनपद के ग्रामीण, शिक्षित एवं बेरोजगार युवतियों/महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अग्रणी...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio