क्या सच में आलू से दूर हो सकते हैं डार्क सर्कल?
रायबरेली जिले की आयुष चिकित्सक डॉ. आकांक्षा दीक्षित (एमडी आयुर्वेद, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद, जयपुर) लोकल 18 से बात करते हुए बताती हैं कि डार्क सर्कल छुपाने के लिए मेकअप एक अस्थायी उपाय है, जबकि आलू जैसे प्राकृतिक घरेलू नुस्खे लंबे समय तक फायदा पहुंचा सकते हैं. यह न केवल आपकी सुंदरता बढ़ाएगा बल्कि स्किन को हेल्दी भी बनाएगा.
डार्क सर्कल हटाने का आसान घरेलू तरीका
1. एक कच्चा आलू लें, धोकर छील लें.
2. उसे कद्दूकस करके रस निकाल लें.
3. रूई की मदद से यह रस आंखों के नीचे डार्क सर्कल वाली जगह पर लगाएं.
4. इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें.
5. फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें.
आलू में पाए जाने वाले त्वचा के लिए फायदेमंद तत्व
प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट- रंगत को हल्का करते हैं
कैटेचिन- त्वचा को साफ और निखारने में मदद
विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स- पोषण देकर त्वचा को स्वस्थ बनाते हैं
ठंडक प्रभाव- आंखों की सूजन और थकान को कम करते हैं
– हमेशा ताजा आलू का प्रयोग करें
– संवेदनशील त्वचा हो तो पहले पैच टेस्ट करें
– साथ में अच्छी नींद और संतुलित आहार भी जरूरी है
Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से बातचीत पर आधारित है. कृपया किसी भी नुस्खे को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें. Local-18 इस जानकारी के उपयोग से होने वाले किसी भी नुकसान का जिम्मेदार नहीं होगा.

