• Home
  • Privacy Policy
Saturday, August 8, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Bigg Boss 19: घरवालों के साथ बिग बॉस ने खेला खेल, अमाल मलिक को बनाया अगला कप्तान, कुनिका-फरहाना में कोल्ड वॉर

Admin by Admin
September 12, 2025
in मनोरंजन
0
Bigg Boss 19: घरवालों के साथ बिग बॉस ने खेला खेल, अमाल मलिक को बनाया अगला कप्तान, कुनिका-फरहाना में कोल्ड वॉर
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Bigg Boss 19 Episode 20: बिग बॉस 19 के 19वें दिन की शुरुआत एक टास्क से हुई, जिसमें घर के कंटेस्टेंट को रेड और ब्लू टीम में बांटा गया. उन्हें बिग बॉस स्टाइल में स्क्रैबल खेल खिलाया गया. खिलाड़ियों को बिग बॉस ने उनके सवाल का जवाब कंटेस्टेंट का नाम एल्फाबेट के जरिये देने को कहा. जिस टीम ने कंटेस्टेंट के नाम के शुरुआती एल्फाबेट के कपड़े चुनकर जल्दी से जवाब दिया, वह खेल की विनर होगी.

बिग बॉस के कहने पर पांच-पांच लोगों की टीम बनाई गई. बिग बॉस ने अमाल और गौरव गेम को संचालक बनाया जो विनर का निर्णय लेगी. बिग बॉस ने बताया कि जो यह टास्क जीतेगा, उस टीम से घर का अगला कैप्टन चुना जाएगा. बिग बॉस का पहला सवाल है- ‘घर में सबसे फेक सदस्य कौन है?’ रेड टीम ने नेहल के नाम के एल्फाबेट की ड्रेस पहनी और पहला राउंड जीत लिया, जबकि ब्लू टीम ने तान्या का नाम लिया.

फरहाना को मिला ‘टॉक्सिक सदस्य’ का टैग
बिग बॉस का दूसरा सवाल था- ‘सबसे अनहाइजैनिक सदस्य कौन है? रेड टीम ने शहबाज का नाम लेकर दूसरे राउंड भी जीत लिया. संचालक उनके जवाब से संतुष्ट थे. बिग बॉस का तीसरा सवाल था- ‘सबसे ज्यादा टॉक्सिक सदस्य कौन है?’ दोनों टीमों ने फरहाना का नाम लिया, लेकिन ब्लू टीम ने जल्दबाजी दिखाते हुए गलत स्पेलिंग चुनी, जिसकी वजह से तीसरा राउंड भी रेड टीम जीत गई. दरअसल, जीशान ने एफ की जगह ई एल्फाबेट की ड्रेस पहन ली थी. उन्होंने फरहाना को चुनने की वजह उनकी खराब भाषा को दिया.

रेड टीम ने जीता टास्क
बिग बॉस का चौथा सवाल है- ‘इस घर का एनर्जी वैंपायर कौन है?’ दोनों टीमों ने कुनिका का नाम लिया, लेकिन चौथा राउंड ब्लू टीम पहले खत्म करने में सफल रही. बिग बॉस ने पांचवां सवाल पूछा- ‘सबसे कम फनी सदस्य कौन है- रेड टीम ने तान्या का नाम लिया, वहीं ब्लू टीम ने नतालिया का नाम लिया. यहां तर्क में ब्लू टीम जीत जाती है, क्योंकि उन्हें लगता है कि कल्चर में फर्क होने की वजह से वह अपनी बात को सही से जाहिर नहीं कर पाती हैं. बिग बॉस का अगल सवाल है- ‘कौन है घर का वो सदस्य, जो बातें तो बड़ी-बड़ी करता है, लेकिन उससे होता कुछ नहीं है? रेड टीम ने नगमा का नाम लिया, वहीं ब्लू टीम ने शहबाज का नाम लिया. इस टास्क में रेड टीम जीतती है. चूंकि ज्यादा राउंड रेड टीम जीतती है, इसलिए घर का अगला कैप्टन रेड टीम से चुना जाता है.

अमाल मलिक बने घर के अगले कैप्टन
तान्या मित्तल फिर अमाल मलिक के पास जाती हैं और उन्हें कैप्टन बनने के लिए कहती हैं. अमाल भी कैप्टेंसी लेने को तैयार दिखे. तान्या ने फिर साथियों को अपने सपने के बारे में बताया कि वे एक ऐसा बैंक खोलेंगी, जिससे वह लड़कियों को उनके सपने पूरा करने में मदद करेंगी. वे बोलीं कि जिस घर में मर्सिटीज खड़ी हो, उस घर की लड़की के लिए ऑटो लेकर निकलना कितना मश्किल होता है. जीशान और नीलम फिर तान्या के नौटंकी स्वभाव पर बात करते दिखे. अमाल और जीशान ने नेहल पर बात करते नजर आए. बशीर की कैप्टेंसी का कार्यकाल खत्म हुआ और 8 लोगों ने कैप्टन बनने के लिए अपनी दावेदारी पेश की. मृदुल, कमाल, अभिषेक, फरहाना, आवेज, अशनूर, तान्या, प्रणित ने घर की कैप्टेंसी के लिए अपनी दावेदारी पेश की. मृदुल को 7 वोट मिले, लेकिन यहां अमाल 8 वोट के साथ घर के अगले कैप्टन चुने गए. कैप्टेंसी के निर्णय के दौरान फरहाना ने कुनिका को मैमरी लॉस कहा, जिससे उनके दिल को गहरी ठेस पहुंचीं. दोनों के बीच कोल्ड वॉर के संकेत देखने को मिले.



Source link

Previous Post

नेपाल में Gen Z प्रोटेस्ट के बीच भारत में डेमोग्राफिक चेंज की साजिश! बढ़ती मुस्लिम आबादी की जांच शुरू, बॉर्डर से ग्राउंड रिपोर्ट

Next Post

यहां बाहर की दुनिया नहीं देख पाते मठाधीश…मठ से निकलना मौत को दावत, 8 पीढ़ियों से चली आ रही सीमारेखा

Next Post
यहां बाहर की दुनिया नहीं देख पाते मठाधीश…मठ से निकलना मौत को दावत, 8 पीढ़ियों से चली आ रही सीमारेखा

यहां बाहर की दुनिया नहीं देख पाते मठाधीश...मठ से निकलना मौत को दावत, 8 पीढ़ियों से चली आ रही सीमारेखा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • बीजपुर. अनियंत्रित होकर बाईक से गिरा युवक गम्भीर रूप से घायल , ईलाज जारी
  • सोनभद्र. पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में गूंजा ‘वन्दे मातरम्
  • सोनभद्र. प्रदेशीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की तैयारियों की जे.डी. ने की समीक्षा
  • सोनभद्र. राजीव त्रिपाठी बने पीसीसी पर्यवेक्षक, कार्यकर्ताओं में खुशी संगठन
  • सोनभद्र. मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में पुलिस ने 10 को किया गिरफ्तार

Breaking News

बीजपुर. अनियंत्रित होकर बाईक से गिरा युवक गम्भीर रूप से घायल , ईलाज जारी

by JK Gupta
August 8, 2026
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा..... -- बीजपुर रेणुकूट मार्ग पर अंजनी गांव में संस्कार पब्लिक स्कूल के समीप हुआ सड़क हादसा बीजपुर थाना...

Read moreDetails

सोनभद्र. पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में गूंजा ‘वन्दे मातरम्

by JK Gupta
August 8, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन...... -- बालिकाओं ने सामूहिक गायन कर जगाया राष्ट्रप्रेम का भाव, हर घर तिरंगा अभियान-2026 का दिया संदेश...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio