संवाददाता@संदीप अग्रहरी…..

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के मंत्री एवं सोनभद्र के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा रविवार को दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के म्योरपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की।
प्रभारी मंत्री सबसे पहले म्योरपुर कस्बा स्थित भाजपा नेता सुजीत अग्रहरि के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने सुजीत अग्रहरि के बड़े भाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद वह भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश जायसवाल के आवास पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ ने बकरीहवा-बीजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति का मुद्दा प्रभारी मंत्री के समक्ष उठाया। उन्होंने बताया कि मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही शक्तिनगर की ओर जाने वाले मार्ग की खराब स्थिति से भी मंत्री को अवगत कराया गया।
इस पर प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि जगह-जगह हुए गड्ढों को सरकार की योजनाओं के अनुसार जल्द भरने का काम किया जाएगा।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, भाजपा नेता श्रवण गोंड़, जिला पंचायत सदस्य सुषमा गोंड़, शारदा खरवार, गणेश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष रणजीत पनिका, मोहरलाल खरवार, मोनू जायसवाल, बर्फीलाल और कनकलता समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।