• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कोन. निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आज, मोतियाबिंद के मरीजों का होगा ऑपरेशन

JK Gupta by JK Gupta
November 23, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@मिथिलेश जायसवाल…..


नौडीहा में लगेगा शिविर, जांच से लेकर ऑपरेशन, भोजन और परिवहन तक की व्यवस्था निःशुल्क


क्षेत्र के लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी की ओर से सोमवार, 23 नवंबर को कोन ब्लॉक क्षेत्र में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर मानमती देवी जूनियर हाईस्कूल, ग्राम नौडीहा, ब्लॉक कोन में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की आंखों की व्यापक जांच, तत्काल निदान एवं परामर्श दिया जाएगा। जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित पाए जाने वाले मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण विधि से ऑपरेशन भी कराया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को अस्पताल तक ले जाने एवं ऑपरेशन के बाद वापस लाने की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी। साथ ही मरीजों के उपचार एवं भोजन की व्यवस्था भी निःशुल्क रहेगी।

शिविर के आयोजक पूर्व विधायक व राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी अविनाश कुशवाहा ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि आंखों से संबंधित परेशानी से जूझ रहे लोग इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने आसपास के जरूरतमंद मरीजों को भी शिविर की जानकारी देकर पहुंचने के लिए प्रेरित करें।

शिविर में आने वाले मरीज आधार कार्ड की छायाप्रति, मोबाइल नंबर तथा यदि पहले से कोई दवा ले रहे हैं तो उसकी पर्ची/दवा साथ लेकर आएं, ताकि जांच एवं उपचार की प्रक्रिया सुगम हो सके।

Views: 21
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. धान की कटाई करने बिहार गया 27 वर्षीय युवक नहीं लौटा घर, रास्ते में मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Related Posts

  • सोनभद्र. धान की कटाई करने बिहार गया 27 वर्षीय युवक नहीं लौटा घर, रास्ते में मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ सोनभद्र. धान की कटाई करने बिहार गया 27 वर्षीय युवक नहीं लौटा घर, रास्ते में मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
  • चोपन. पूर्व विधायक डॉ. उदयभान सिंह का चोपन में भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया अभिनंदन चोपन. पूर्व विधायक डॉ. उदयभान सिंह का चोपन में भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया अभिनंदन
  • चोपन. समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वo मुलायम सिंह यादव का मनाया गया जन्मदिन चोपन. समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वo मुलायम सिंह यादव का मनाया गया जन्मदिन
  • म्योरपुर. पल्स पोलियो अभियान का आगाज, बूथों पर बच्चों को पिलाई गई जिंदगी की दो बूंद म्योरपुर. पल्स पोलियो अभियान का आगाज, बूथों पर बच्चों को पिलाई गई जिंदगी की दो बूंद
  • म्योरपुर. अपराधियों पर सख्ती, जनता को सुरक्षा का भरोसा! नवागत थाना प्रभारी राम सिंहासन शर्मा ने पत्रकारों से किया संवाद म्योरपुर. अपराधियों पर सख्ती, जनता को सुरक्षा का भरोसा! नवागत थाना प्रभारी राम सिंहासन शर्मा ने पत्रकारों से किया संवाद
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement