• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डाला. चोरी की दो बैटरी और 15 लीटर डीजल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
October 4, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अनिल अग्रहरी……


विकास नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास भोर में डाला पुलिस ने की कार्रवाई, चोरी का सामान बरामद


डाला पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो अदद लाल रंग की एक्साइड कंपनी की बैटरी और एक हरे रंग के प्लास्टिक के जरिकेन में 15 लीटर डीजल बरामद किया है। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। थाना चोपन में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 0384/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी।

इसी रविवार भोर में करीब 3:18 बजे विकासनगर रेलवे क्रॉसिंग, थाना चोपन क्षेत्र से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान श्रवण उर्फ गोलू (20 वर्ष), पुत्र रामधनी यादव, निवासी रेक्सहवां, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र तथा आर्यन सिंह उर्फ सूरज (19 वर्ष), पुत्र प्रदीप प्रताप सिंह, निवासी ग्राम देउरवा, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर, हाल निवासी बारी डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की दो लाल रंग की एक्साइड कंपनी की बैटरी और एक हरे रंग के प्लास्टिक के जरिकेन में 15 लीटर डीजल बरामद किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, उपनिरीक्षक एवं डाला चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल हरि सिंह यादव, हेड कांस्टेबल शिवसरण बिंद तथा कांस्टेबल राजनारायण शामिल रहे।

Post Views: 16
Previous Post

शक्तिनगर. पुलिस ने गीली राख से सड़क पर फैल रहे प्रदूषण पर की कार्रवाई, वाहन सीज

Next Post

म्योरपुर पहुंचे प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, सड़क की बदहाली का मुद्दा उठा

Next Post

म्योरपुर पहुंचे प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, सड़क की बदहाली का मुद्दा उठा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement