• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. पुलिस ने गीली राख से सड़क पर फैल रहे प्रदूषण पर की कार्रवाई, वाहन सीज

JK Gupta by JK Gupta
October 4, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव…..


सड़क पर गीली राख और राखयुक्त पानी गिराकर प्रदूषण फैलाने तथा राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा पैदा करने वाले वाहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने वाहन संख्या UP50 DT 8091 को सीज कर दिया।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में सड़क सुरक्षा, सुगम यातायात और प्रदूषण की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान उपनिरीक्षक रंजीत कुमार ने उक्त वाहन को रोककर जांच की। जांच में पाया गया कि वाहन से गीली राख (वेट ऐश) का परिवहन किया जा रहा था। इस दौरान राख और राखयुक्त पानी सड़क पर लगातार रिस रहा था और गिर रहा था।

सड़क पर गिरी राख सूखने के बाद वाहनों की आवाजाही से धूल बनकर उड़ती है, जिससे वायु प्रदूषण फैलने के साथ राहगीरों को परेशानी होती है। इससे दृश्यता प्रभावित होने और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

मामले में पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत वाहन को सीज कर दिया। साथ ही चालक को भविष्य में राख का सुरक्षित एवं नियमानुसार परिवहन करने तथा सड़क पर राख या राखयुक्त पानी न गिरने देने की हिदायत दी गई।

Post Views: 15
Previous Post

‘दृश्यम 3’ ने तीन दिन में कमाए 150 करोड़ रुपए, 4 फिल्मों की कमाई के तोड़े रिकॉर्ड, अब ‘वॉर’ और ‘सुल्तान’ की बारी!

Next Post

डाला. चोरी की दो बैटरी और 15 लीटर डीजल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Next Post

डाला. चोरी की दो बैटरी और 15 लीटर डीजल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement