• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘दृश्यम 3’ ने तीन दिन में कमाए 150 करोड़ रुपए, 4 फिल्मों की कमाई के तोड़े रिकॉर्ड, अब ‘वॉर’ और ‘सुल्तान’ की बारी!

Admin by Admin
October 4, 2026
in मनोरंजन
0
‘दृश्यम 3’ ने तीन दिन में कमाए 150 करोड़ रुपए, 4 फिल्मों की कमाई के तोड़े रिकॉर्ड, अब ‘वॉर’ और ‘सुल्तान’ की बारी!


Last Updated:October 04, 2026, 20:19 IST

Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है. फिल्म की कमाई तो तीसरे दिन भी रुकने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म रिलीज के तीसरे दिन भी शानदार कमाई करती जा रही है. अब तक ये फिल्म 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. अजय देवगन की इस जबरदस्त फिल्म ने अब तक महज तीन दिनों में ही ‘शैतान’, ‘सिकंदर’ और ‘द राजा साब’ समेत कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है. इस वक्त फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल होने की राह पर है.

नई दिल्ली. अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म ने रिलीज होते ही ओपनिंग डे में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म लोगों का दिल जीत रही है, ये सबूत बॉक्स ऑफिस के आंकड़े दर्शा रहे हैं. रिकॉर्डतोड़ शुरुआत करने वाली अजय देवगन की ये फिल्म अब तक कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ रही है.

बॉलीवुड की इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकीं ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ती ही जा रही है. फिल्म सिर्फ तीन दिनों में ही 200 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंचने वाली है.

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट तो रिलीज से पहले ही नजर आ रही थी. लेकिन अब तक फिल्म की कमाई दर्शकों के प्रति इसका क्रेज दिखा रही है. इसकी एडवांस बुकिंग ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. रिलीज से पहले फिल्म के तकरीबन 13 लाख टिकट भी बिक चुके थे. इन आंकड़ों से साफ था कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड कायम करते हुए कोई नहीं रोक पाएगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने रिलीज के पहले दिन ही दिखा दिया था कि ये फिल्म कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ेगी.फिल्म ने भारत में करीब 62 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया. इसके साथ ही यह हिंदी फिल्मों की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई. ओपनिंग डे की कमाई से ही लोग फिल्म के आगे के दिनों की कमाई का अंदाजा लगाने लगे थे.

शुक्रवार को रिलीज होने के मुकाबले शनिवार को फिल्म की कमाई में भले ही थोड़ी गिरावट देखी गई हो. लेकिन इन सबके बाद भी फिल्म ने तकरीबन 53.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. दो दिन में ही अजय देवगन की ये फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े के पार पहुंच गई. वीकेंड के बाकी दिन से फिल्म को काफी उम्मीदें थीं.

इसके बाद रविवार को भी अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की कमाई ने रफ्तार पकड़े रखी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाम 5 बजे तक फिल्म की कमाई 150 करोड़ रुपये के पार पहुंची. अब तक फिल्म तकरीबन 154 करोड़ रुपये कमाई कर चुकी. रविवार के मॉर्निंग शोज में भी फिल्म को करीब 42 फीसदी ऑक्यूपेंसी मिली. यानी थिएटर भरे रहे. तीन दिनों की कमाई के बाद भी अजय देवगन की फिल्म ने कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ कर रख दिया है.

इन फिल्मों में सलमान खान की ‘सिकंदर’, जिसने 107 करोड़ रुपये कमाए थे. प्रभास की ‘द राजा साब’ का कलेक्शन तकरीबन 138 करोड़ रुपये रहा था. वहीं अजय देवगन की ‘शैतान’ ने 144 करोड़ रुपये और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने करीब 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

बता दें कि ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ अब बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने वाली है. अगर फिल्म की कमाई इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही तो ‘वॉर’ के 166 करोड़ और ‘सुल्तान के 180 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर एक नया रिकॉर्ड बना सकती है. लेकिन ‘एनिमल’ के 202 करोड़ और ‘स्त्री 2’ के 204 करोड़ के आंकड़े को पछाड़ना अजय देवगन की इस फिल्म के लिए बड़ा चैलेंजे है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

October 04, 2026, 20:06 IST



Source link

Post Views: 11
Previous Post

सपने में बार-बार आते थे चाचा, फिर YouTube पर वीडियो देख काशी पहुंचे US के जैक्सन, गंगा किनारे किया पिण्डदान

Next Post

शक्तिनगर. पुलिस ने गीली राख से सड़क पर फैल रहे प्रदूषण पर की कार्रवाई, वाहन सीज

Next Post

शक्तिनगर. पुलिस ने गीली राख से सड़क पर फैल रहे प्रदूषण पर की कार्रवाई, वाहन सीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement