म्योरपुर/सोनभद्र (संदीप अग्रहरी)…….

बिड़ला विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में भाजपा मंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा की तैयारियों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरजू बैसवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन अंत्योदय को समर्पित है। उनका जन्मदिन सेवा कार्यों के जरिए मनाया जाना चाहिए। मंडल अध्यक्ष मोहर लाल खरवार ने बताया कि सेवा पखवाड़ा में स्वच्छता अभियान, रक्तदान, पौधरोपण और स्वास्थ्य जांच जैसे कार्यक्रम होंगे। सभी कार्यक्रम मंडल और बूथ स्तर पर होंगे। हर कार्यकर्ता को सक्रिय भागीदारी करनी होगी। इस मौके पर सुषमा सिंह, दीपक सिंह ,अमरकेश सिंह, आशीष अग्रहरी सुजीत सिंह ,शशांक अग्रहरि, दिनेश गुप्ता, विष्णु कांत दुबे, शिवदास रौनीयार , होरीलाल पासवान, आदि मौजूद रहे।
