• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 5, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलमान खान पर तंज कसने के बाद भारतपे विवाद पर अशनीर ग्रोवर का आया बयान- ‘कई पुलिसवालों का सामना किया’

Admin by Admin
September 12, 2025
in मनोरंजन
0
सलमान खान पर तंज कसने के बाद भारतपे विवाद पर अशनीर ग्रोवर का आया बयान- ‘कई पुलिसवालों का सामना किया’
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 12, 2025, 20:42 IST

अशनीर ग्रोवर आजकल शो ‘राइज एंड फॉल’ के चलते सुर्खियों में हैं, जिमसें वे होस्ट के रूप में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने अब भारतपे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.उन्होंने बताया कि सितंबर 2024 में भारतपे के साथ कानूनी मामला सुलझ गया था.

सलमान खान पर तंज कसने के बाद भारतपे विवाद पर अशनीर ग्रोवर का आया बयानअशनीर ग्रोवर ‘राइज एंड फॉल’ में होस्ट के रूप में नजर आ रहे हैं.
नई दिल्ली: बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ को होस्ट कर रहे हैं. फिलहाल, वह सलमान खान पर अपने बयान की वजह से सुर्खियों में हैं. उन्होंने सुपरस्टार पर तंज कसा है, जिनके साथ उनकी पहले भी नोंक-झोक हो चुकी है. उन्होंने अब भारतपे से जुड़े विवाद पर अपनी राय जाहिर की है.

शो ‘राइज एंड फॉल’ के होस्ट ने आईएएनएस से अपने करियर के सबसे उथल-पुथल भरे दौर के बारे में बात की. अशनीर ने बताया कि भारतपे विवाद के बाद उन्हें किन-किन परेशानियों से जूझना पड़ा और कैसे वह इससे बेदाग बाहर आए. अशनीर ग्रोवर ने कहा, ‘सच तो यह है कि आपको अपनी सच्चाई पता होनी चाहिए. बाकी लोग जो कहना चाहते हैं, कहेंगे. मैं कई मामलों से गुजरा हूं. मैंने कई पुलिसवालों का भी सामना किया है. इससे कुछ नहीं निकला. आज मैं बिल्कुल बेदाग हूं. मेरी कंपनी बच गई है. यह वास्तव में मुनाफे में आ गई है. मेरे निवेशकों ने पैसा नहीं गंवाया है. आपको एक ऐसी अग्नि परीक्षा देनी पड़ी, जिसका कोई मतलब नहीं था, लेकिन आप बिना जले इससे बाहर निकल आए, यह बहुत बड़ी बात है.’

भारतपे से तोड़ लिए थे सभी संबंध
अशनीर ग्रोवर और उनके परिवार पर भारतपे कंपनी के फंड के दुरुपयोग का आरोप था. इस विवाद की वजह से 2022 में उनके कंपनी छोड़ने के बाद जांच की गई. इसमें कथित तौर पर आरोपों में फर्जी विक्रेताओं को भुगतान और बढ़ा-चढ़ाकर दिए गए बिल शामिल थे. हालांकि, सितंबर 2024 में एक समझौते के जरिए मामला सुलझ गया, जिसमें भारतपे और अशनीर ग्रोवर दोनों ने सभी कानूनी कार्यवाई वापस लेने पर सहमति जताई. अशनीर ग्रोवर ने कंपनी के साथ सभी संबंध तोड़ लिए, जिसमें शेयरधारक की भूमिका भी शामिल थी.

‘राइज एंड फॉल’ में होस्ट की भूमिका निभा रहे अशनीर
अशनीर ग्रोवर ने इस बात से पर्दा उठाया कि क्यों उन्होंने एक रियलिटी शो को होस्ट करने का फैसला किया. अशनीर ग्रोवर ने कहा, ‘मैं रियलिटी टीवी का बड़ा प्रशंसक रहा हूं. मुझे इसकी जो बात पसंद आती है, वो यह है कि ये बहुत बड़ा क्षेत्र है. लोग इसके बारे में बात नहीं करते, लेकिन हर कोई इसे देखता है. इस शो की खासियत यह है कि इसमें दो तरह के लोग हैं. आप इसमें छिपा नहीं रहे हैं, बल्कि यह स्वीकार कर रहे हैं कि कुछ लोगों के पास पैसा है, जबकि दूसरों को प्रारंभ से शुरुआत करनी पड़ती है.’ ‘राइज एंड फॉल’ की शुरुआत हो चुकी है. यह शो अमेजन एमएक्स प्लेयर पर प्रतिदिन दोपहर 12 बजे स्ट्रीम हो रहा है. इसे सोनी टीवी चैनल पर रात को 10:30 बजे प्रसारित किया जा रहा है.

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 12, 2025, 20:42 IST

homeentertainment

सलमान खान पर तंज कसने के बाद भारतपे विवाद पर अशनीर ग्रोवर का आया बयान



Source link

Previous Post

घोरावल. धमकी देने के मामले में पुलिस ने की कार्यवाही

Next Post

दिशा पटानी के घर फायरिंग, कई राउंड चली गोलियां, गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने ली जिम्मेदारी

Next Post
दिशा पटानी के घर फायरिंग, कई राउंड चली गोलियां, गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने ली जिम्मेदारी

दिशा पटानी के घर फायरिंग, कई राउंड चली गोलियां, गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने ली जिम्मेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
  • सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन
  • सोनभद्र. हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का भाजपा का आह्वान, कार्यशाला बैठक संपन्न
  • ओबरा. नेता जी चौक से गजराज नगर चौराहे के बीच 30 किमी/घंटा की गति सीमा रखने की अपील
  • म्योरपुर. पूर्व प्रधान के भाई को कोबरा ने डंसा, झाड़-फूंक में गंवाए 2 घंटे; जिला अस्पताल रेफर

Breaking News

क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News

क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
by Admin
August 5, 2026
0

गुजरात सरकार ने नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए वनस्पति तेल से बने एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन के निर्माण और...

Read moreDetails

सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन

by JK Gupta
August 5, 2026
0

@जे0 के0...... Sonbhadra।  समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता एवं 'छोटे लोहिया' के...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio