Last Updated:
Disha Patani News: बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के सिविल लाइन्स स्थित घर पर फायरिंग की घटना सामने आई है. बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने कई गोलियां चलाईं। गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है.
दिशा पटानी के घर फायरिंगगैंगस्टरों ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया है कि यह हमला संत प्रेमानंद महाराज के अपमान का बदला लेने के लिए किया गया है. बरेली पुलिस इस पोस्ट की गंभीरता से जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान के लिए सघन कार्रवाई में जुटी है. थाना कोतवाली क्षेत्र में रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी के घर इस फायरिंग की घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस मामले में जल्द ही महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद कर रही है।










